देहरादून-बेंगलुरु फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, सांसत में फंसी यात्रियों की जान

नया लुक ब्यूरो

डोईवाला। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जैसे ही बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो विमान ने उड़ान भरा, वैसे ही तकनीकी खराबी आ गई. ऐसे में आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद विमान वापस जौलीग्रांट एयरपोर्ट लौट आया। वहीं, इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद नियत समय पर आने वाली दो फ्लाइट को भी आसमान से ही वापस दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया. उधर, फ्लाइट में खराबी आने के बाद पैसेंजर और एयरपोर्ट के अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा है।

ये भी पढ़े

उम्र को मात दिया इस 82 साल की महिला ने, किया ऐसा काम कि सभी रह गए दंग

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपेश सीएच नेगी के मुताबिक, मंगलवार यानी 28 अक्टूबर को देहरादून से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की आईजीओ 61 36, A320 की फ्लाइट ने जौलीग्रांट से शाम 6 बजे उड़ान भरी. जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, वैसे ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई. उड़ान भरने के बाद पायलट ने एटीसी को बताया कि वे कुछ तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेश नेगी ने बताया कि पायलट ने देहरादून यानी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से करीब 8 मील की दूरी पर 5,600 फीट की ऊंचाई जाने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद वापस आने का अनुरोध किया. इसी बीच दिल्ली से दो फ्लाइट आ रही थी। उन्हें आसमान से ही वापस कर दिया गया। साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे को खाली कराया गया

Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Analysis homeslider International

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

देश भर में सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के नाम पर लगाए जा रहे कैमरे अब खुद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। लेकिन अब सरकार ने इस चुपके से फैल रही जासूसी के जाल पर सख्ती से हमला बोला है। 1 अप्रैल 2026 से चीनी कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More