व्यापार मंडल ने मनाया पत्रकार व जनमत सरिता के संपादक का जन्मदिन

आशीष द्विवेदी

लखनऊ । उतरठिया व्यापार मंडल ने शुक्रवार शाम को अपने व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष ललित सक्सेना व सदस्यों पदाधिकारियों ने एक संक्षिप्त समारोह में पत्रिका ‘जनमत सरिता’ के संपादक व व्यापार मंडल के पदाधिकारी अरूण श्रीवास्तव का जन्मदिन बहुत धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर उन्हें राम नामी अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर केक काटा गया और मिठाईयां भी बांटी गयी।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे डॉक्टर की मौत

व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य विजय श्रीवास्तव ने बताया कि पत्रकार अरूण श्रीवास्तव कई अखबारों मे काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने ‘ स्वाभिमान जागा’ और अपना “जनमत सरिता पत्रिका निकालना शुरू किया जो आज बहुत लोकप्रिय हो चुकी है। वे बताते हैं कि “जनमत सरिता पत्रिका की भाषा शैली, बहुत उम्दा होती है और पत्रिका में जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। इसके अतिरिक्त इस पत्रिका में युवाओं के लिए ज्ञान वर्धक परिशिष्ट भी निकाला जाता है। इस पत्रिका की खबरों और उसकी गुणवत्ता की बहुत सराहना होती है। लखनऊ के सम्मानित दर्जनों डाक्टरों भी पत्रिका के नियमित पाठक हैं।

ये भी पढ़े

गजब ढा रहा है बिकनी पहन कर गंगा में नहाती विदेशी महिला का वीडियो

उक्त अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना, महामंत्री चंदन गुप्ता, संपादक अरूण श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, मेहताब खान,पिंटू कश्यपआदि लोग मौजूद रहे। अंत में सम्पादक अरूण श्रीवास्तव ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़े

पत्नी बनी जल्लाद…पहले खौलता पानी फिर तेजाब से जलाया!

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More