उत्तराखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर एक से नौ नवम्बर तक होंगे भव्य आयोजन

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी एक से नौ नवम्बर तक प्रदेशभर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य ने पिछले 25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन, सड़क एवं नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि रजत जयंती के अवसर पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में न केवल बीते 25 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया जाए, बल्कि आने वाले 25 वर्षों का विकास रोडमैप भी प्रस्तुत किया जाए।

ये भी पढ़े

मैं यहाँ का SDM हूँ, धौस सुनते ही पंपकर्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, निकल गई हेकड़ी

उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में विभाग आपसी समन्वय से कार्यक्रम आयोजित करें। साथ ही प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिनमें श्रमिकों, किसानों, पूर्व सैनिकों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों में आम जनता की सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More