काकोरी पेशाब कांड: मनबढ़ ने दलित बुजुर्ग को दिया जख्म, नेताओं ने लगाया मरहम

NayaLook
  • शर्मनाक: दलित बुजुर्ग को गंदगी चटवाया फिर हड़काया
  • वारदात के बाद पीड़ित दलित के घर पक्ष-विपक्ष नेताओं के जाने का सिलसिला जारी
  • एक्शन में हुए सीएम: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दस-बीस दशक के पुराने ढर्रे पर ही कुछ लोग बादशाहत जैसी हुकूमत समझ कर जीने की ख्वाहिश रखते हैं, यही समझकर दलित मजलूमों पर जुर्म की बौछार करने में शायद अभी भी पीछे नहीं हैं। काकोरी क्षेत्र स्थित एक बीमार बुजुर्ग दलित रामपाल शीतला देवी मंदिर परिसर में दाखिल हुए और अचानक खांसी आने से हल्का-फुल्का… निकल गया, लेकिन बुजुर्ग रामपाल को क्या मालूम था कि एक मनबढ़ उनके लिए काल बनकर सामने खड़ा होगा। यही हुआ बेरहम शख्स ने बुजुर्ग को मंदिर परिसर में गंदगी फैलाने का आरोप लगाते हुए जबरन पेशाब चटवाने पर अड़ गया और और अपने नापाक इरादे को अंजाम भी दे डाला।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

इस क्रूरता की खबर मानो सिर्फ राजधानी लखनऊ ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए पूरे प्रदेश भर में फैल गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर के बाद विपक्षी दलों की प्रक्रिया आना शुरू हो गई और विपक्षी दलों के नेता पीड़ित दलित रामपाल के घर पहुंचना शुरू कर दिया। हलचल चल रही थी कि यह मामला यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया।
सीएम इस मामले को गंभीरता से लिया और बुधवार को प्रतिनिधिमंडल को भेजकर पीड़ित से मिलकर हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। आवाज उठते ही काकोरी पुलिस भी हरकत में आ गई और आनन-फानन में आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी नाकामियों पर पर्दा डाल दिया।

ये भी पढ़े

हे भगवान! DGP साहब का अपने बहू पर आया ‘दिल’

राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र स्थित शीतला देवी मंदिर परिसर में पम्मू नाम के व्यक्ति का क्रूर चेहरा सामने आया जब बीमार दलित बुजुर्ग रामपाल को खांसी आने के बाद पेशाब हो गई। यह देखते ही पम्मू नाम का शख्स दलित बुजुर्ग पर कहर बनकर टूट पड़ा और बुजुर्ग दलित के ऊपर दबाव बनाया और गंदगी चटवा दिया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़ित रामपाल के घर भाजपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तो फफक पड़े कहा साहब मैं सांस का रोगी हूं, ऐसे में ख़ासी आने पर पेशाब आ गई तभी वहां मौजूद पम्मू नाम के शख्स उन्हें डरा-धमकाकर पेशाब चटवाई। पीड़ित की बात सुनकर प्रतिनिधिमंडल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया, तब पुलिस हरकत में आई और आरोपी को धरदबोचा ‌ उधर विपक्षी दलों के नेता सपा सांसद आरके चौधरी, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजय गौतम सहित कई सामाजिक संगठन के लोग भी पीड़ित रामपाल के घर पहुंचे और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Spread the love

Sundarkand Recitation
Central UP Uttar Pradesh

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया […]

Spread the love
Read More
MLA Rajeshwar Singh
Central UP homeslider Uttar Pradesh

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन विजय श्रीवास्तव उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Central UP homeslider

BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

BSF-BGB भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के मध्य 57वीं महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय वार्ता आठ से 11 जून 2026 तक BSF मुख्यालय, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न […]

Spread the love
Read More