चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर में धनतेरस पर्व के मौके पर मनाया गया उत्सव

  • छात्राओं ने रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताएं कर दिखाया उत्साह

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित मटियारी चौराहे के पास विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धनतेरस उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे कॉलेज परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, दीयों और फूलों से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल बन गया। इस मौके पर पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। स्कूल परिसर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने रंगों से चित्र बनाए। रंगोली के डिज़ाइनों में दीप, मां लक्ष्मी, गणेश  और स्वच्छ भारत जैसे विषयों को शामिल कर बच्चों ने त्योहार के साथ सकारात्मक संदेश भी दिया।

इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने अपनी कलात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर डिज़ाइन बनाए। छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स और हस्त निर्मित सजावटी सामान भी प्रदर्शित किए गए, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। कॉलेज की प्रबंधिका इरम ने बच्चों के साथ धनतेरस पर्व के अलावा दीपावली भी उत्सव मनाया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य राम तिलक यादव ने सभी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें जीवन में इसी उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ टीम वर्क, संस्कार और सृजनशीलता का भाव भी विकसित करते हैं। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधिका इरम के अलावा राम तिलक यादव, कल्लू, पंकज, अध्यापिका छवि, रंजना, मधु व कई अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More