- शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों की प्रमुख बाजारों में रहेगी पुलिस की पैनी नजर
- पटाखा फोड़ने की आड़ में किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: पुलिस कमिश्नर
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। आगामी होने वाले पर्व यानी धनतेरस और दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने कमर कस ली है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों की प्रमुख बाजारों में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किए जाने की तैयारी है। वीडियो कैमरे की पैनी नजर हर एक शख्स पर होगी और भीड़ के बीच सादी वर्दी में पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।
ये भी पढ़े
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने सभी जोन के DCP, ADCP, ACP व थानेदारों सख्त निर्देश दिए हैं कि इस दौरान किसी ने कोई खुराफात करने की कोशिश की तो वह उनके साथ सख्ती से पेश आएंगे। पुलिस कमिश्नर का फरमान जारी होते ही राजधानी लखनऊ की पुलिस सकते में आ गई है और सभी सर्किल अफसर अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर पैदल गश्त शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़े
करवा चौथ पर बड़ी मिसाल: पति ने पत्नी को प्रेमी ही कर दिया गिफ्ट
