शुभमन गिल बने भारत के नए वनडे कप्तान

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनित शुभमन गिल की अगुवाई वाले वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं। श्रेयस अय्यर को भारतीय वनडे टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित और कोहली चैंपियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल के बाद पहली बार भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या स्ट्रेन इंजरी के चलते वनडे और T20 टीम से बाहर हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह को वनडे टीम से आराम दिया गया है, हालांकि बुमराह T20 टीम में शामिल हैं। मोहम्मद सिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है। रवींद्र जडेजा वनडे टीम में शामिल नहीं हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि तीन अलग-अलग प्रारूपों में कप्तान होना रणनीतिक तौर पर व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप अभी दो वर्ष दूर है लेकिन इस बीच भारत कितने वनडे खेलेगा यह स्पष्ट नहीं है इसलिए नए कप्तान के पास पर्याप्त समय होना चाहिए। आगरकर ने कहा कि सिर्फ़ चयनकर्ताओं के लिए ही नहीं कोच के लिए तीन अलग-अलग लोगों के साथ काम करना आसान नहीं रहता।

जडेजा के वनडे टीम में शामिल नहीं होने पर आगरकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अधिक वनडे नहीं खेलने थे इसलिए वहां की परिस्थितियों के लिहाज से टीम में अधिक स्पिनरों की जरूरत नहीं थी। बुमराह और हार्दिक को लेकर आगरकर ने कहा, “उनके वर्कलोड को देखते हुए उन्हें वनडे टीम से आराम दिया गया है। हार्दिक इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फ़िट नहीं थे। एक हफ़्ते में वह सीओई में जुड़ेंगे और रिकवरी शुरू करेंगे तब हमें उनको लेकर स्पष्टता मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया में भारत को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी जो कि 19 अक्तूबर से शुरू होगा और 25 अक्तूबर को वनडे सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा। वहीं पांच मैचों की T20 सीरीज का आग़ाज 29 अक्तूबर को होगा और आठ नवंबर को सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, के एल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

भारत की T20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर। (वार्ता)

Sports

BCCI ने 2026-27 सीजन का घरेलू शेड्यूल किया ऐलान, भारत में होंगे वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस घरेलू सीजन में टीम इंडिया कुल 22 मैच खेलेगी और ये मुकाबले देश के 17 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इस सीजन में चार विदेशी टीमें भारत का दौरा करेंगी – वेस्टइंडीज, श्रीलंका, […]

Read More
Sports

IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ का इमोशनल बयान, बोले – गलतियों से सीख रहा हूं

IPL 2026 से पहले Prithvi Shaw एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनके करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन अब वह नई शुरुआत के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद शॉ को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में  दिल्ली […]

Read More
Sports

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी तय,ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा ऐलान

IPL 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। टीम के कप्तान  ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है गायकवाड़ ने बताया कि वह इस सीजन में  संजू सैमसन  के साथ […]

Read More