विनट्रैक इंक के आरोपों की जांच करेगा केंद्रीय राजस्व विभाग: वित्त मंत्रालय

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने चेन्नई की लॉजिस्टिक कंपनी विनट्रैक इंक के सीमा-शुल्क अधिकारियों पर लगाए आरोपों की जांच के आदेश दे दिए हैं। कंपनी के आरोपों की गहन जांच करने के लिए राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्‍त किया गया है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि चेन्नई सीमा शुल्क के खिलाफ विंट्रैक इंक के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि विनट्रैक इंक की तरफ से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच के लिए राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़े

DCM ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला, युवक ने रॉड से पीटा

मंत्रालय ने एक्‍स पोस्‍ट पर जारी बयान में कहा कि सरकार ने मेसर्स विंट्रैक इंक (चेन्नई) द्वारा उठाए गए मामले का संज्ञान लिया है। वित्‍त मंत्रालय ने राजस्व विभाग (DOR) को वर्तमान मुद्दे की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्य पर आधारित जांच करने के लिए कहा गया है। मंत्रालय ने बताया कि राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को विस्तृत तथ्यात्मक जांच करने, इससे संबंधित पक्षों और अधिकारियों की सुनवाई करने और सभी प्रासंगिक दस्तावेजी साक्ष्यों की गहन जांच करने के लिए नियुक्त किया गया है। वित्‍त मंत्रालय ने कहा कि हाल के वर्षों में सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने और व्यापार में सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करदाता चार्टर को अपनाना, फेसलेस सीमा शुल्क प्रक्रियाओं की शुरुआत और विवाद समाधान के लिए अपीलीय निकायों की स्थापना जैसी करदाता-अनुकूल पहलों की एक श्रृंखला लागू की है। इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है और सरकार कानून के अनुसार उचित और शीघ्र कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह दोहराया जाता है कि सरकार व्यापार में सुगमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े

…अब सुब्रत रॉय सहारा के रिश्तेदारों का भी हुक्का-पानी बंद

इस बीच सीमा-शुल्क विभाग की नियामक संस्था केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने इस संदर्भ में ‘एक्स’ पोस्‍ट पर कहा कि यह मामला आयातक द्वारा गलत घोषणा और गलत वर्गीकरण से संबंधित है। CBIC  ने कहा, कि सभी तथ्यों की विधिवत जांच की जाएगी और कानून के तहत जरूरी कार्रवाई की जाएगी। आयात कंपनी विनट्रैक इंक ने एक अक्टूबर को ‘एक्स’ पोस्‍ट पर चेन्नई के सीमा शुल्क अधिकारियों पर उत्पीड़न और रिश्वत की मांग का आरोप लगाते हुए अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की थी। गणेशन ने कहा कि उनके आयातित माल को चेन्नई सीमा शुल्क विभाग ने रोक लिया था और सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा मांगी गई रिश्वत का भुगतान करने के बाद ही माल छोड़ा गया था। उल्‍लेखनीय है कि चेन्नई स्थित विनट्रैक इंक के संस्थापक प्रवीण गणेशन ने आज ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी डाला है। उन्होंने इस वीडियो में जनवरी 2025 से अब तक की घटनाओं का विवरण देते हुए कहा कि इस वजह से उन्हें अपना कारोबार बंद करना पड़ा।(हिन्दुस्थान समाचार)

Business

सोना-चांदी हुए सस्ते, MCX पर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे गोल्ड और सिल्वर, जानिए ताजा रेट

देश और दुनिया के बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव का असर कीमती धातुओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और डॉलर की चाल पर बनी हुई है, जिसके चलते कीमती धातुओं में सीमित […]

Read More
Business

सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, आज बढ़े जमकर दाम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तेजी दर्ज की है। शादी-ब्याह के सीजन के बीच आई इस अचानक उछाल ने जहां आम ग्राहकों की जेब पर असर डाला है, वहीं निवेशकों के लिए यह तेजी फायदे का सौदा साबित हो रही है। बाजार खुलते ही […]

Read More
Business

₹1 लाख बने ₹12.5 लाख: GRM Overseas का धमाकेदार सफर, आगे भी रहेगा कमाल?

शेयर बाजार में हर निवेशक का सपना होता है कि उसका लगाया गया पैसा समय के साथ कई गुना बढ़ जाए। ऐसे ही सपनों को हकीकत में बदलने वाले शेयरों को मल्टीबैगर कहा जाता है। बीते पांच वर्षों में GRM Overseas ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, जिसने बाजार के जानकारों और रिटेल निवेशकों—दोनों […]

Read More