भारत-चीन रिश्तों में नई उड़ान, अक्टूबर के अंत तक शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत और चीन के रिश्तों में नई बहार की शुरुआत होने जा रही है। पांच साल से ठप पड़ी दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स की सेवा अब दोबारा शुरू होने जा रही है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारत और चीन में निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर 2025 के अंत तक शुरू हो जाएंगी। यह फैसला दोनों देशों के बीच धीरे-धीरे सामान्य होते रिश्तों और हाल ही में हुए राजनयिक प्रयासों का नतीजा है। सीधी उड़ानें दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार और रणनीतिक साझेदारियों को नई ऊर्जा देंगी, इसलिए यात्रियों और कारोबारी जगत के लिए यह खबर किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

ये भी पढ़े

DCM ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला, युवक ने रॉड से पीटा

विदेश मंत्रालय ने कहा इस वर्ष की शुरुआत से भारत और चीन के बीच संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की दिशा में सरकार के दृष्टिकोण के तहत, दोनों देशों के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने और एक संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर की चर्चा कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा इन चर्चाओं के बाद अब यह सहमति बनी है कि भारत और चीन में निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर 2025 के अंत तक, शीतकालीन मौसम के कार्यक्रम के अनुसार, दोनों देशों के निर्दिष्ट वाहकों के वाणिज्यिक निर्णय और सभी परिचालन मानदंडों को पूरा करने के अधीन, फिर से शुरू हो सकती हैं।

ये भी पढ़े

…अब सुब्रत रॉय सहारा के रिश्तेदारों का भी हुक्का-पानी बंद

नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों का यह समझौता भारत और चीन के बीच लोगों के बीच संपर्क को और सुगम बनाएगा, जिससे द्विपक्षीय आदान-प्रदान के धीरे-धीरे सामान्य होने में योगदान मिलेगा। वहीं दूसरी ओर मंत्रालय के बयान के बाद भारत की अग्रणी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए ऐलान किया कि वह 26 अक्टूबर से कोलकाता से चीन के ग्वांगझू के बीच नॉन-स्टॉप डेली फ्लाइट शुरू करेगी। इंडिगो ने लिखा हमें चीन के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 26 अक्टूबर, 2025 से कोलकाता से ग्वांगझोउ के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी। इससे हमारे ग्राहकों के लिए हवाई यात्रा को और अधिक सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता और मज़बूत होगी। हम नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभारी हैं।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More