DCM ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला, युवक ने रॉड से पीटा

  • बेटों के साथ की अभद्रता, पीटकर किया लहूलुहान

आशीष द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय में तैनात कर्मचारी रवींद्र शुक्ला पर राजधानी के गोमती नगर विस्तार में जानलेवा हमला हुआ है। हमले में रवींद्र बुरी तरह घायल हो गए हैं। सवाल उठता है कि जब डिप्टी सीएम के दफ्तर के लोग भी सुरक्षित नहीं है तो यूपी में कानून-व्यवस्था कितनी चौकस है? राजधानी के पॉश इलाके में इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर सरकार की चुस्त-दुरुस्त पुलिस कहां सो गई थी। बताते चलें कि रवींद्र शुक्ला के साथ यह घटना उस समय हुई, जब वो अपनी बेटी के साथ घर लौट रहे थे।

BIG BREAKING :झारखंड के पूर्व CM बाबूलाल मरांडी की बहु और पत्नी के साथ बदसुलूकी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना राजधानी के गोमती नगर विस्तार इलाके में घटी। रवींद्र अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी दो-तीन गाड़ियों से आए हमलावरों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी खड़ा करते ही बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ा और उन्हें बाहर घसीट लिया। उसके बाद ताबड़तोड़ लाठी-डंडों और मुक्कों से पिटाई कर डाली। साथ में कार में बैठी उनकी बेटी ने जब पिता को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनकी बेटी से भी अभद्रता की। बात यहीं तक होती तो ठीक थी, बदमाश लगातार धमकियां देते रहे और दादागिरी का प्रदर्शन करते रहे। चश्मदीदों का कहना है कि पुलिस को आने में काफी समय लगा।

ये भी पढ़े

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर खुलेआम शुक्ला को धमकाते रहे। वो बार-बार कहते रहे कि यह लखनऊ है, यहाँ हमारी चलती है। हमलावर इतने खतरनाक थे कि लोग बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। घटना के दौरान राहगीरों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल रविन्द्र शुक्ला को अस्पताल पहुँचाया गया। सवाल उठता है कि गोमती नगर VIP संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। उसके बाद हमलावरों ने बेखौफ होकर हमला किया और मौके से फरार हो गए। पुलिस की गश्त और तत्काल कार्रवाई को लेकर भी लोगों में नाराज़गी है।

 

 

 

homeslider Uttarakhand

शिवपुरी में युवाओं के लिए बेसिक रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू

ऋषिकेश। उत्तराखंड को देश के अग्रणी साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के सहयोग से शिवपुरी (ऋषिकेश) में स्थानीय युवाओं के लिए बेसिक रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया है। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास नीति एवं साहसिक पर्यटन संवर्धन […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखण्ड में विभागीय आपदा प्रबंधन योजना बनाने की डेडलाइन तय

नया लुक ब्यूरो देहरादून। सेंदाई फ्रेमवर्क (2015-2030) के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य के सभी रेखीय विभागों को अपने-अपने विभागीय आपदा प्रबंधन प्लान को 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन […]

Read More
homeslider Uttarakhand

घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत

नया लुक ब्यूरो रुद्रप्रयाग। जिले के सोनप्रयाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई है। रामपुर के न्यालसू जंगल क्षेत्र में घास काटने गईं एक महिला की खड़ी पहाड़ी से फिसलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गीता देवी (लगभग 40 वर्ष) पत्नी गजपाल सिंह, निवासी रामपुर न्यालसू […]

Read More