भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के बीच FTA एक अक्टूबर से लागू हो जायेगा: पीयूष गोयल

नई दिल्ली। भारत और चार देशों के यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) एक अक्टूबर से लागू हो जायेगा। इसे पिछले वर्ष अंतिम रूप दिया गया था और अब भारत कई अन्य विकसित देशों के साथ इस तरह के समझौतों के लिए बातचीत कर रहा है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कई विकसित देश भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करने के इच्छुक हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के साथ भारत ऐसे समझौते पहले ही कर चुका है तथा कई अन्य देशों के साथ बातचीत चल रही है। गोयल ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित पांच दिन के उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

ईFTA यूरोप के चार विकसित देशों का समूह है। जिसमें आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। इस समूह के साथ FTA को मार्च 2024 में अंतिम रूप दिया गया था । गोयल ने कहा कि ईFTA के साथ व्यापार समझौता एक अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, पेरू और चिली के साथ भी व्यापार समझौते के लिए बातचीत चल रही है। कतर और बहरीन ने भी भारत के साथ व्यापार समझौते के बातचीत में रुचि दिखायी है। उन्होंने कहा कि यूरेशिया आर्थिक संघ (EAEU) के साथ बातचीत के संदर्भों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जो भारत की मजबूत वैश्विक स्थिति को दर्शाता है। इस संघ में रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और आर्मेनिया शामिल हैं।

ये भी पढ़े

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कंगना रनौत को कोर्ट से बड़ा झटका

EFTA के साथ समझौते में 14 अध्याय हैं। इनमें वस्तु व्यापार, उत्पत्ति के नियम, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR), सेवाओं में व्यापार, निवेश प्रोत्साहन और सहयोग, सरकारी खरीद, व्यापार में तकनीकी बाधाएं और व्यापार सुविधा से जुड़े अध्याय शामिल हैं। भारत-ईफएटीए के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2022-23 में 18.65 अरब डॉलर था। गोयल ने आंतरिक और वाह्य क्षेत्र में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को मजबूत बताते हुए कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब अमेरिकी डॉलर से ऊपर पहुंच गया है।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भारत 2014 में एक नाज़ुक अर्थव्यवस्था से उबर कर आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अगले दो वर्षों में यह पांच लाख डॉलर के आकार के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि महंगाई दर आज दो प्रतिशत पर है जो एक दशक का इसका न्यूनतम स्तर है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही जो आर्थिक गतिविधियों की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का बैंकिंग क्षेत्र मज़बूत है और ब्याज दरें कम हुयी हैं। देश के हर क्षेत्र के विकास के लिए मोदी सरकार के प्रयासों का उल्लेख हुये गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार अब पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है। (वार्ता)

Business

बाजार में बिकवाली का दबाव, सभी सेक्टर लाल निशान में, निवेशक सतर्क

सोमवार की सुबह शेयर बाजार निवेशकों के लिए भारी झटका लेकर आई। जैसे ही बाजार खुला, तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। वैश्विक हालात और बढ़ते तनाव का असर साफ तौर पर घरेलू बाजार पर दिखाई दिया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार,  BSE सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूटकर 72,565 के स्तर पर पहुंच […]

Read More
Business

IndiGo की उड़ानों में 10% कटौती, गर्मियों के शेड्यूल में बड़ा बदलाव

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में शामिल IndiGo के फ्लाइट ऑपरेशन्स में इस साल गर्मियों के दौरान करीब 10 प्रतिशत की कटौती की गई है। यह फैसला नागर विमानन नियामक DGCA द्वारा जारी किए गए नए डोमेस्टिक समर फ्लाइट शेड्यूल के तहत लिया गया है। इस कदम के पीछे मुख्य वजह पिछले साल दिसंबर […]

Read More
Business

MCX पर टूटा सोना-चांदी का भाव, निवेशकों में हलचल, जानिए ताजा कीमतें

सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों के बीच हलचल तेज हो गई। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 5 मई डिलीवरी वाला सोना करीब 1258 रुपये की गिरावट के […]

Read More