संभल के : ‘दिल’ दिल तो बच्चा है, वर्ल्ड हार्ट डे पर विशेष

आशीष द्विवेदी

लखनऊ। हर व्यक्ति के जीवन में दिल की सेहत का अपना एक अनमोल स्थान होता है। आज हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं जहां प्रदूषण, अनहेल्दी खान-पान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं आज लाखों लोगों की जिंदगियां छीन रही हैं।

विश्व हार्ट दिवस का इतिहास

दुनिया भर में हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में बताना और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। यह दिन मनाने का विचार सबसे पहले विश्व हृदय महासंघ नामक एक संस्था के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बार्ड डी लूना को आया था। उन्होंने देखा कि बहुत सारे लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं। इसलिए उन्होंने दुनिया भर के लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में बताने के लिए एक विशेष दिन मनाने का सुझाव दिया। साल 2000 में पहली बार विश्व हृदय दिवस मनाया गया था। पहले यह दिन सितंबर महीने के आखिरी रविवार को मनाया जाता था, लेकिन बाद में इसे 29 सितंबर को मनाने का फैसला किया गया।

विश्व हार्ट दिवस का महत्व

आजकल हम बहुत ज्यादा काम करते हैं, तनाव में रहते हैं, और सही तरह का खाना नहीं खाते हैं। इस वजह से बहुत सारे लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। दुनियाभर में हर साल लाखों लोग दिल की बीमारी की वजह से मर जाते हैं। कोरोनावायरस के बाद से तो ये समस्या और भी बढ़ गई है। पहले तो बड़े लोग ही दिल की बीमारी से ज्यादा परेशान होते थे, लेकिन अब तो छोटे-छोटे बच्चे भी इससे पीड़ित हो रहे हैं। इसीलिए, हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को हार्ट हेल्थ के प्रति जागरूक करने का है, जिससे सेहत को बेहतर किया जा सकता है।

ये भी पढ़े

शारदीय नवरात्रि: कब है अष्टमी और महानवमी

विश्व हृदय दिवस का उद्देश्य क्या है?

विश्व हृदय दिवस का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, यह दिन लोगों को हृदय स्वास्थ्य को लेकर शिक्षित करने का एक अवसर है, हृदय रोगों की रोकथाम और प्रबंधन के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, यह एक वैश्विक पहल है जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है, इसके माध्यम से हम स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

हृदय स्वास्थ्य को कैसे बनाए रखें?

हृदय स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करना आवश्यक है, संतुलित आहार, जिसमें फल, सब्जियां, और पूरे अनाज शामिल हों, बहुत महत्वपूर्ण है, तनाव प्रबंधन के लिए योग और ध्यान जैसे उपाय अपनाने चाहिए, नियमित स्वास्थ्य जांच से किसी भी समस्या का समय पर पता लगाया जा सकता है, स्वस्थ आदतों को अपनाकर हम अपने हृदय को सुरक्षित रख सकते हैं।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More