सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, नए शिखर पर पहुंची चांदी की कीमत

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के भाव में तेजी का रुख बन गया है। आज सोना 420 रुपये से लेकर 460 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत आज 3,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गई है। इस तेजी के कारण चांदी ने आज एक बार फिर मजबूती का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कीमत में हुई बढ़ोतरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,14,890 रुपये से लेकर 1,15,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,05,310 रुपये से लेकर 1,05,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,43,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

ये भी पढ़े

यूपी के मुजफ्फरनगर में चार बच्चों की माँ प्रेमी के साथ फरार

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,15,040 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,05,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,14,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,14,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,05,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,14,890 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,05,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,14,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़े

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,15,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,05,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,14,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,05,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,15,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,14,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,05,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।(हिन्दुस्थान समाचार)

ये भी पढ़े

आज और कल का दिन खास,आज का राशिफल

Business

क्यों भाग रहे हैं विदेशी निवेशक? भारतीय बाजार में भारी बिकवाली के पीछे के बड़े कारण

भारतीय शेयर बाजार इस समय अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है, और इसकी सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड स्तर पर बिकवाली है। मार्च महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने करीब ₹1 लाख करोड़ के शेयर बेच दिए, जिसने बाजार की दिशा ही बदल दी। इतनी बड़ी निकासी यह दर्शाती है कि वैश्विक […]

Read More
Business

जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ: यूपी को मिला नया इंटरनेशनल गेटवे, विकास को मिलेगी रफ्तार

उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम बुद्ध नगर के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना को लंबे समय से प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं में गिना जा रहा था, और अब इसके शुरू होने से […]

Read More
Business

Gold Rate Today: गोल्ड रेट में गिरावट के बीच कहां मिल रहा सस्ता सोना? जानें बड़े ज्वैलर्स के आज के भाव

वैश्विक बाजार में जारी हलचल का असर भारत के सोने-चांदी के बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है। खासकर मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव ने निवेशकों की रणनीति को प्रभावित किया है, जिसके चलते कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों […]

Read More