विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आरती कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन

Untitled 5 copy 37
  • नौतनवां नगर में रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां कस्बे के ऐतिहासिक पड़ाव मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्रीरामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गुरुवार देर रात आयोजित उद्घाटन समारोह में नौतनवां विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मंच पर पहुंचकर भगवान श्रीराम की आरती उतार कर विधिवत रूप से रामलीला का शुभारंभ किया। इसके उपरांत रामलीला कमेटी ने विधायक को माला और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष लालमन जायसवाल, राजाराम जायसवाल, रामरूप जायसवाल, विजय श्रीवास्तव सहित नगर के अनेक सम्मानित नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रामलीला कमेटी द्वारा इस वर्ष भी रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ पर उपस्थित अतिथियों ने रामलीला के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजकों की सराहना की।  श्रीरामलीला समिति के अनुसार मंचन प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से आरंभ होगा और विजयादशमी तक चलेगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More