राष्ट्र उत्थान के लिए देश में शिक्षा और संस्कृति दोनों का उत्थान जरूरी

बाराबंकी। बनीकोडर ब्लॉक के ग्राम छंदवल में बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन,हवन के साथ कन्या भोज का आयोजन हुआ और छात्रों को यूनीफार्म वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब रामसनेहीघाट के अध्यक्ष रामबाबू मिश्र प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने हवन, कन्या पूजन, कन्या भोज में भाग लिया ततपश्चात छात्र छात्राओं को यूनीफार्म वितरित किया।

इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह सुधीर जी ने कहा कि राष्ट्र में शिक्षा और संस्कृति दोनों का समुचित उत्थान होना चाहिए, चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल में छात्रों को मिल रही शिक्षा और संस्कार से यहां की छात्र देश में नाम रोशन करेगें। प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने कहा कि छात्रों में नैतिक ज्ञान होना जरूरी है, शिक्षालय संस्कारशाला के रूप में कार्य करेंगे तभी परिवार रूपी संस्था मजबूत होगी।

प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस संस्थान द्वारा निराश्रित 100 बच्चों को 72 माह तक निरन्तर भोजन की व्यवस्था कराई, चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल के माध्यम से गरीब परिवारों के 200 बच्चों को 20 वर्षों से निःशुल्क शिक्षा दी जा रही हैं, यह ईश्वरीय कार्य है। संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सभी का स्वागत किया, सपत्नीक हवन, कन्या पूजन व कन्या भोज कराया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में शिक्षिका वन्दना वर्मा, शारदा रावत, प्रिया मौर्य, सरिता यादव, पूनम रत्नाकर, प्रिंशी वर्मा, पलक, अनिता, एवं स्टाफ से जियालाल, सरोज, सरस्वती ने योगदान दिया। इस कार्यक्रम में 101 कन्याओं सहित 178 बच्चों एवं आधा सैकड़ा अभिभावकों ने भाग लिया।

International Purvanchal

महराजगंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, DM ने बनाया कंट्रोल रूम

महराजगंज। जनपद में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त कदम उठाए हैं। गैस वितरण से जुड़ी शिकायतों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम का मोबाइल […]

Read More
homeslider Purvanchal

नौतनवा में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, पदाधिकारियों का गठन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज!शुक्रवार को नगर स्थित एक हाल में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करने तथा संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ व युवा पत्रकार […]

Read More
Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More