पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में हर संभव सहयोग करेगा : सूचना निर्देशक

Untitled 2 copy 30
  • उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का प्रथम स्थापना दिवस
  • दिवंगत पत्रकार धीरेंद्र श्रीवास्तव की पत्नी को सम्मान धनराशि अंग वस्त्र भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का प्रथम स्थापना दिवस आज लोक निर्माण विभाग, राजभवन के सामने स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया, वहीं मंजू माही की गणेश वंदना ने वातावरण को मंगलमय बना दिया। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पत्रकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
समारोह को स्वतंत्रता संग्राम के महान पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी और बाबूराव विष्णु पराड़कर की स्मृति को समर्पित किया गया, जिन्होंने अपनी कलम से अंग्रेजी हुकूमत को ललकारा था। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज की नब्ज पकड़ने वाले कलम के सिपाही हैं। सूचना विभाग पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में हर संभव सहयोग करेगा। वरिष्ठ पत्रकार भास्कर दुबे ने समिति की भावी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारों की स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जाएगा।

समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों की पेंशन व्यवस्था को नियमित और पारदर्शी बनाने तथा पीजीआई में पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल खबरें नहीं लिखते, बल्कि समाज की अवाम की आवाज बनकर जनता की समस्याओं को सामने लाते हैं। ऐसे में सरकार और संस्थाओं का दायित्व है कि उन्हें निडर और सुरक्षित वातावरण मिले। इस अवसर पर दिवंगत पत्रकार धीरेंद्र श्रीवास्तव की पत्नी को सम्मान और सहयोग राशि ₹11000 और अंग वस्त्र प्रदान की गई। समिति ने निर्णय लिया कि भविष्य में दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को सहयोग और सम्मानित करने की परंपरा को जारी रखा जाएगा। दूरदर्शन के अधिकारी आत्म प्रकाश मिश्र ने कहा कि भारतीय पत्रकारिता ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है, जो न केवल जनता की आवाज़ बनती है बल्कि शासन-प्रशासन की खामियों को उजागर कर समाज को नई दिशा देती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने पत्रकारों के मानदेय और पारिश्रमिक को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि पत्रकारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुलाकात करेंगे।

Spread the love

University of Delhi
Central UP

सनातन मूल्यों और राष्ट्र चेतना का संदेश, राष्ट्रवाक्-2026 में जुटे प्रबुद्धजन

University of Delhi ‘राष्ट्र जागरण का सनातनी उद्घोष’ ध्येय के साथ सनातन लाइफ स्टाइल फाउंडेशन एवं प्रज्ञा प्रवाह, दिल्ली प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्यालय के कालकाजी स्थित देशबंधु कॉलेज में ‘राष्ट्रवाक्-2026’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम्, दीप प्रज्ज्वलन तथा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र के […]

Spread the love
Read More
High Court
Central UP

आज लखनऊ हाईकोर्ट से विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका

सौरभ सोमवंशी High Court आज लखनऊ हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश सिंह चौहान एवं देवेश चंद्र सावंत की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता कर्मेश प्रताप सिंह की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह व प्रदीप कुमार दुबे के अधिवक्ता को सुनने के बाद प्रमुख सचिव के पद […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP

ढोल-नगाड़ों के साथ व्यापारियों ने किया नामांकन

लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पद पर पवन मनोचा, महामंत्री पद पर अनुराग मिश्र, जितेंद्र सिंह चौहान एवं उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सुहैल हैदर अल्वी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र गुप्ता […]

Spread the love
Read More