पंजाब : लाखों रुपए लगाकर कनाडा भेजी पत्नी के बदले तेवर, पति ने उठाया बड़ा कदम

लुधियाना। पंजाब से आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां विदेश पहुंचकर पत्नियों के तेवर बदल जाते है और जिस पति ने पैसे लगाकर विदेश भेजा होता है उनको अपने पास बुलाने के लिए मना कर देती है।  गौरतलब है कि पंजाब के ज्यादातर लोग बाहर जाकर बसना चाहते है। लेकिन जब लड़का या लड़की किसी कारण खुद विदेश नहीं जा सकते तो वह ऐसे पार्टनर से शादी कर लेते है जो उनको विदेश लेकर जाने में मदद कर सकते है।

36 लाख रुपए लगाकर पत्नी को भेजा कनाडा

वे विदेश जाना चाहते थे। उसने पहले पत्नी को विदेश भेजने का प्लान बनाया, पत्नी ने कहा कि वह विदेश जाकर उसे बुला लेगी। इसके बाद उसने 36 लाख रुपए लगाकर पत्नी को कनाडा भेजा था लेकिन कनाडा जाने के बाद पत्नी ने उसकी कॉल उठाना बिल्कुल बंद कर दिया। इसके बाद हरमनप्रीत ने जब अपने ससुराल वालों से बात की तो वे भी कोई सीधा जवाब नहीं दे पाए और टाल-मटोल करने लगे। इसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है जिसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा मिली शिकायत के आधार पर मालेरकोटला के गांव मलकपुर जंडाली खुर्द की रहने वाली पत्नी रमनजोत कौर, ससुर हरविंदर सिंह, सास कमलदीप कौर व साले दविंदर सिंह और पवित्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Entertainment homeslider Punjab

एक और मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

परमीश वर्मा की धमकी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप, बढ़ाई गई सुरक्षा नया लुक संवाददाता चंडीगढ़। बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर B-PRAAK के बाद अब पंजाबी इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। खबरों के मुताबिक, यह धमकी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से […]

Read More
Hariyana Punjab

पंजाब CM भगवंत मान को लेकर बड़ी धमकी: अस्पताल उड़ाने की चेतावनी, पोलोनियम से संक्रमित करने का दावा

हरियाणा।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी धमकी मिली है। अस्पताल को बम से उड़ाने की चेतावनी देते हुए भेजी गई ई-मेल में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री को पोलोनियम नामक खतरनाक रेडियोएक्टिव पदार्थ से संक्रमित किया गया है। धमकी के […]

Read More
Bihar homeslider National Punjab Rajasthan Uttarakhand

उत्तर प्रदेश, दिल्ली में झमाझम बारिश, हरियाणा-राजस्थान में गिरे ओले

आंधी-तूफान और बिजली कड़कने से बदला मौसम नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बेमौसम बरसात ने जहां लोगों को ठंड का एहसास और बढ़ा दिया है, […]

Read More