वृहत्तर कार्ययोजना बना कर शिशु मृत्यु दर रोकें, UP को बनाएं बेबी फ्रेंडली प्रदेशः डॉ. R.N सिंह

गोरखपुर। पूर्वांचल के ख्यातिनाम बाल रोग विशेषज्ञ और मिशन सेव इन इंडिया के संरक्षक डॉ. आर.एन. सिंह ने उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्युदर की स्थिति पर चिंता जताई है। यहां जारी एक बयान में डॉ. आर.एन. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्यु दर काफी ज्यादा है। इस पर नियंत्रण करना वक्त की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को बेबी फ्रेंडली स्टेट बनाना आज बेहद जरूरी हो गया है। जिस तरीके से शिशु मृत्युदर में उत्तर प्रदेश की स्थिति बिगड़ी है, वह गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि विगत दशकों में शिशु मृत्यु दर में काफी हद तक सुधार हुआ लेकिन अभी और गंभीर प्रयास करने की सख्त जरूरत है।

डॉ. सिंह ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ के इंडिकेटर्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश मिशन 2047 में अहम भूमिका निभाने जा रहा है। अगर मिशन 2047 में भी उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्युदर की यही स्थिति रही तो प्रदेश के ललाट पर एक गहरा धब्बा लग जाएगा।  सिंह ने कहा कि शिशु मृत्यु दर को कम करने या खत्म करने के लिए एक वृहत्तर कार्ययोजना की जरूरत है। न सिर्फ कार्ययोजना वरन उसे अमली जामा पहनाने के लिए एक टीम का गठन किया जाना चाहिए ताकि जन्म के बाद शिशु जीवित रह सके। डॉ. सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह जिस राज्य से सांसद हैं, उस राज्य में शिशु मृत्यु दर की शोचनीय स्थिति गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुऱ शास्त्री, इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर जैसे प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से ही लड़ कर लोकसभा में गए और उस राज्य की स्थिति ऐसी है कि बच्चे जन्म ले रहे हैं और मृत्यु को प्राप्त हो जा रहे हैं।

homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

ससुराल पहुंची दुल्हन ने 20 मिनट बाद कहा…मुझे मायके छोड़ दो, सुहागरात से पहले टूट गई शादी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे गांव को हक्का-बक्का कर दिया। नई-नवेली दुल्हन ससुराल पहुंची और महज 20 मिनट बाद खुलेआम ऐलान कर दिया कि वह इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती। घर के आंगन में मौजूद रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिवार की महिलाओं के […]

Read More
Purvanchal

वाराणसी में नेपाल-भारत के पत्रकारों की ऐतिहासिक बैठक

मीडिया सहयोग व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर हुआ मंथन लुंबिनी और काशी के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की जरूरत : माझी उमेश चन्द्र त्रिपाठी वाराणसी। वाराणसी के पराड़कर स्मृति भवन स्थित काशी पत्रकार संघ के परिसर में रविवार को नेपाल-भारत की पत्रकारिता और सांस्कृतिक मित्रता का शानदार संगम देखने […]

Read More
homeslider Purvanchal

निचलौल मदरसे में कथित तीन तलाक, वीडियो वायरल-कानून की धज्जियां उड़ाने पर क्षेत्र में हंगामा

उमेश चंद्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन तलाक पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद कथित तौर पर मदरसे में तलाक-ए-बिदअत कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्थानीय कस्बा निचलौल […]

Read More