PM Modi’s birthday : विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाए “गुलगुले”

Untitled 1 copy 28

लखनऊ। PM मोदी का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके जन्मदिवस पर लोक परंपरा से जुड़े अवध के व्यंजन “गुलगुले” को बांटना संस्कृति और समाज के मूल्यों को संजोने का एक बेहतरीन प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में उत्सव और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। लोक परंपरा और भावनाओं  के साथ मनाया गया पीएम का जन्मदिवस, चित्रों में सजी संघर्ष और राष्ट्रसेवा की गाथा।

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस विशेष अवसर को परंपरा और आत्मीयता के साथ मनाते हुए विधानभवन में उपस्थित पत्रकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्कूली बच्चों के बीच अवध की लोकसंस्कृति का प्रतीक, जन्मदिन पर बनने वाला विशेष परंपरागत गुड का व्यंजन “गुलगुले” वितरित किए। उल्लेखनीय है कि जन्मदिन के शुभ दिन, गुलगुले बनाने ओर खिलाने की यह परंपरा भारतीय जीवन-मूल्यों की सादगी और आत्मीयता का सदियों से प्रतीक मानी जाती रही है। इस अवसर पर विधानभवन का वातावरण उत्सवधर्मी और भावनाओं से सराबोर हो गया जब अध्यक्ष महाना ने स्कूली बच्चों, वरिष्ठ पत्रकारों और कर्मचारी को अपने हाथों से गुलगुले खिलाए।

इसी मौके पर विधानभवन के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर आधारित एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ने किया। प्रदर्शनी में पीएम मोदी के बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री पद तक की संघर्ष यात्रा, उनकी जनसेवा की प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को सजीव चित्रों व आलेखों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक निर्णयों और उपलब्धियों की झलकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें स्वच्छ भारत अभियान, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख और G-20 सम्मेलन की उपलब्धियां प्रमुख रहीं।

Spread the love

Akhilesh
homeslider Raj Dharm UP

भाजपा के विकास का दावा हो गया अंडरग्राउंड: अखिलेश यादव

चित्रकूट में पानी के लिए तरस रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चित्रकूट में पानी के लिए तरसते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की दयनीय हालत देखकर भाजपा के विकास का दावा अंडरग्राउंड हो गया है। जनता कह रही है हमें आज पानी दे दीजिए, […]

Spread the love
Read More
Transfers
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री का दबाव बनाकर तबादलों में हुआ बड़ा खेल!

Transfers दबाव बनवाने वाले को साधारण मोटी रकम देने वालों को मिली कमाऊ जेलें प्रमुख सचिव कारागार को नहीं दिख रहा तबादलों में मोटी रकम का लेनदेन का खेल सीएम की सिफारिशी ने एक साल पहले तैनात हुए बागपत जेल अधीक्षक को हटवाया प्रदेश कारागार विभाग के तबादलों में केंद्र सरकार के कद्दावर मंत्री की […]

Spread the love
Read More
Transfer
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कारागार विभाग के तबादलों में AIG ने की जमकर वसूली!

मुरादाबाद जेल में दो पदों पर तैनात कर दिए चार जेलर 24 दिन बाद रिटायर होने वाले जेलर का कर दिया तबादला स्थानांतरण होने के 24 घंटे बाद ही चहेते जेलर का रोका तबादला Transfer अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन वसूली के चलते इस कदर अंधे हो गए हैं कि इनके लिए न तो सरकार की […]

Spread the love
Read More