पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, 24 घंटे में महराजगंज पुलिस ने किया खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले में शुक्रवार रात हुई युवक की हत्या का महराजगंज पुलिस ने सफलता पूर्वक अनावरण कर दिया है। इस जघन्य हत्या के पीछे मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी का हाथ निकला। पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव निवासी नागेश्वर रौनियार (25) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त जितेंद्र से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

जितेंद्र ने बताया कि मृतक नागेश्वर उसकी दुकान पर काम करता था। एक दिन नागेश्वर ने उसे एक लड़की का नंबर दिया और बातचीत करने के लिए कहा। बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और बाद में पता चला कि वह लड़की वास्तव में नागेश्वर की पत्नी नेहा रौनियार थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और शादी करने का विचार करने लगे। लेकिन नागेश्वर उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था और पत्नी से मिलने नहीं देता था। इसी कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत नेहा और जितेंद्र ने नागेश्वर को महराजगंज सिविल लाइन स्थित किराए के कमरे पर बुलाया। वहां उसे शराब पिलाई गई और सो जाने के बाद उसके पैर सफेद दुपट्टे से बांध दिए। इसके बाद नेहा ने अपने हाथों से नागेश्वर का गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद घटना को हादसे का रूप देने के लिए दोनों ने नागेश्वर के शव को उसकी ही मोटरसाइकिल प्लेटिना (यूपी बी ए 6435) पर बैठाया। जितेंद्र बाइक चला रहा था और पीछे मृतक का शव नेहा पकड़कर बैठी थी। वे चौक मार्ग से होते हुए निचलौल क्षेत्र पहुंचे और दमकी गैस एजेंसी के पास सड़क पर शव लिटाकर बाइक वहीं गिरा दी। इसके बाद दोनों पैदल महराजगंज की ओर लौटे और रास्ते में साधन मिलने पर अपने किराए के कमरे में चले गए। अभियुक्ता नेहा रौनियार ने पूरी वारदात की स्वीकारोक्ति की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने मात्र 24 घंटे में इस सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश कर दिया।

Purvanchal

DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक, विकास भवन में मचा हंगामा

अभद्रता के आरोप को लेकर कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग उठाई, उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जनपद के विकास भवन परिसर में बुधवार को उस समय अचानक माहौल गर्म हो गया जब जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा और पनियरा ब्लॉक के सोहांस ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो […]

Read More
Purvanchal

नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

सलामी के बाद कार्यालय का किया निरीक्षण कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आगमन पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस परिसर में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने […]

Read More
Purvanchal

धानी का मुख्य चौराहा अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से प्रसिद्ध विधायक वीरेंद्र चौधरी ने वैदिक विधि से किया वीर एकलव्य की प्रतिमा का लोकार्पण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा/महराजगंज। धानी विकासखंड के मुख्य चौराहे को अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महाभारत काल के महान धनुर्धर वीर एकलव्य की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखना है। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौराहे के मध्य वैदिक […]

Read More