गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा

Untitled 8 copy 9
  • पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ लोगों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर। नगर क्षेत्र में होटल, गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ है। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने तीन स्थानों पर छापा मारा। पुलिस टीम ने चार महिलाओं समेत आठ लोगों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। SP विकास कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच अभी चल रही है। इसके पीछे कुछ सफेदपोश लोगों का भी हाथ, उनकी भी जांच की जा रही है।

शहर के रोडवेज बस स्टॉप स्थित एक लॉज और पहलवारा के एक गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन पर गठित टीम ने दबिश दी। इस दौरान दोनों जगह से ग्राहकों और महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। बस स्टॉप के पास स्थित लॉज से तीन युवकों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। वहीं गेस्ट हाउस से एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। भगवतीगंज के एक होटल में भी पुलिस टीम ने जांच की, वहां फिलहाल कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। SP ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। SP ने नगर क्षेत्र की सीओ और प्रभारी निरीक्षक को नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Aliganj Fire Incident
Uttar Pradesh

अलीगंज अग्निकांड पर नाराज योगी, ताबड़तोड़ एक्शन जारी

आग का कहर, योगी का प्रहार; चार आरोपी अंदर, चार अफसर बाहर नया लुक संवाददाता/वार्ता   Aliganj Fire Incident :  उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी और चार अधिकारियों के निलंबन […]

Spread the love
Read More
Love Jihad
Crime News homeslider Uttar Pradesh

नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

Love Jihad ग्रेटर नोएडा निवासी एक महिला ने मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धोखे से शादी करने, धर्म परिवर्तन कराने और लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। […]

Spread the love
Read More
Coaching Center
Crime News Education homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

“वे पढ़ने गए थे… लौटे तो सिर्फ उनकी यादें आईं”

Coaching Center चीखों से कांप उठा लखनऊ: सपनों की क्लास बनी मौत का फंदा 18 घरों के बुझ गए चिराग, मौत की तड़प सोचकर काँप रहा रूह नवाबों का शहर। उत्तर प्रदेश की राजधानी। लखनऊ का अलीगंज। सोमवार को सिर्फ आग की लपटों से नहीं, बल्कि उन मासूम चीखों से दहल उठा जो अपने भविष्य […]

Spread the love
Read More