कब होगा आपका विवाह, कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन?

  • आपकी हथेली खोलेगी सारे राज

राजेन्द्र गुप्ता

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में कई ऐसी रेखाएं होती है जो आपके पूरे जीवन का हाल बता देती हैं। ऐसी ही एक रेखा होती है विवाह रेखा। यह रेखा न केवल आपके वैवाहिक जीवन के बारे में बताती है बल्कि आपके जीवन के प्रेम संबंध आदि के बारें में भी बताती है। आज के समय में कई लोग अपने प्रेम में सफल होते हैं तो कुछ को प्रेम के मामलों में असफलता हाथ लगती है। आज के समय में हर किसी के पास ये इतना समय नहीं होता कि वो ज्योतिषी के पास जाकर अपने बारे में जान सकें। इसलिए आज हम आपको इन्हीं सब रेखाओं के बारे में बतायेंगे।

ये भी पढ़े

बीवी के फैशन के चक्कर में पति का कट गया अच्छा खासा चालान, लोगों ने जमकर किया कमेंट

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में कई ऐसी रेखाएं होती है जो आपके पूरे जीवन का हाल बता देती हैं। ऐसी ही एक रेखा होती है विवाह रेखा। यह रेखा न केवल आपके वैवाहिक जीवन के बारे में बताती है बल्कि आपके जीवन के प्रेम संबंध आदि के बारें में भी बताती है। आज के समय में कई लोग अपने प्रेम में सफल होते हैं तो कुछ को प्रेम के मामलों में असफलता हाथ लगती है। आज के समय में हर किसी के पास ये इतना समय नहीं होता कि वो ज्योतिषी के पास जाकर अपने बारे में जान सकें। इसलिए आज हम आपको इन्ही सब रेखाओं के बारे में बतायेंगे। हथेली में कहां होती है विवाह रेखा हथेली में कनिष्ठिका उंगुली (सबसे छोटी उंगली) के नीचे और ह्रदय रेखा के ऊपर तथा बुध पर्वत पर हथेली के बाहर से आनेवाली रेखा विवाह रेखा कहलाती है। कनिष्ठिका उंगली के नीचे वाले भाग को बुध पर्वत कहा जाता है। यह रेखा एक या एक से अधिक भी हो सकती है। रेखा बहुत ही प्रसिद्ध रेखा है अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग में एक से अधिक रेखा को देखकर कहते है कि आपकी दो शादी होगी या आपके एक से अधिक प्रेम संबंध होंगे।

ये भी पढ़े

मध्यप्रदेश: IAS के बर्थडे पर होटल में युवतियों का अश्लील डांस

हथेली में प्रेम की रेखा अगर आपके हाथ में एक से अधिक विवाह रेखांए हैं तो यह आपके एक से अधिक प्रेम संबंध के बारें में बताता है। यदि आपकी विवाह रेखा हृदय रेखा के नजदीक से जा रही है तो आप बीस साल की उम्र में ही प्रेम के चक्कर में पड़ जाएंगे।और यदि विवाह रेखा छोटी उंगली तथा ह्रदय रेखा के मध्य में हो तो बाइस वर्ष अथवा इसके बाद प्रेम का सम्बन्ध का आगमन समझना चाहिए। हथेली में कैसी होनी चाहिए विवाह रेखा हस्तरेखा का एक साधारण सा नियम है कि जो भी रेखा हथेली में बिलकुल स्पष्ट, बारीक, गहराई लिए हुए, तथा सुन्दर हो तो वह अ’छी मानी जाती है। ऐसी रेखा वैवाहिक जीवन में शुभता का संकेत है इसका मतलब आपका वैवाहिक जीवन में कोई भी समस्या नहीं है। यह इस बात की और भी इशारा करता है कि आप और आपके जीवन साथी में काफी प्रेम है।

वहीं दूसरी ओर यही रेखा हथेली में यह रेखा स्पष्ट न हो, टूटी हुई हो, द्वीप बना है,जाला हो तो ऐसी रेखा अ’छी नहीं मानी जाती। ऐसी रेखा आपके जीवन में दाम्पत्य सुखों की कमी को दर्शाती है। इससे यह भी पता चलता है कि आप और आपके साथी के बीच प्रेम की कमी है और आप दोनों को एक दूसरें से सामंजस्य बैठाने में काफी दिक्कतें आ रही है।

विवाह रेखा और वैवाहिक जीवन

  1. यदि किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के प्रारम्भ में कोई द्वीप का चिह्न बन रहा हो तो उस स्त्री कि शादी में धोखा होने की संभावनाएं रहती हैं। इसके साथ ही यह द्वीप इस बात की ओर भी इशारा करती है कि आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
  2. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा हृदय रेखा को काटते हुए नीचे की ओर चली जाए तो यह अ’छा नहीं माना जाती। ऐसी रेखा जीवन साथी के जीवन में खतरे को बताती है।
  3.  यदि किसी जातक की हथेली में विवाह रेखा सूर्य पर्वत की ओर जा रही है या वहां तक पहुंच चुकी है तो यह उस बात का संकेत करता है कि उसका जीवन साथी अवश्य ही समृद्ध और सम्पन्न परिवार से होगा या सरकारी नौकरी में होगा।
  4. यदि बुध पर्वत से आने वाली कोई रेखा विवाह रेखा को काट दे तो व्यक्ति का दाम्पत्य जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  5. यदि किसी पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा है और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा है तो ऐसे लोगों की पत्नी सर्वगुणसम्पन्न होती है तथा इन लोगों की पत्नी पति का बहुत अधिक ध्यान रखने वाली एवं अधिक प्रेम करने वाली होती है और पतिव्रता होती है।

homeslider Religion

महाशिवरात्रि पर क्यों नहीं तोड़ा जाता बेलपत्र? जानिए बिल्वपत्र से जुड़े नियम और पूजा का महत्व

नया लुक डेस्क फाल्गुन माह भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसी माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ बेलपत्र अर्पित […]

Read More
homeslider Religion

ससुराल में रानी बनकर रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, मिलता है भगवान शिव जैसा जीवनसाथी

नया लुक डेस्क हिंदू धर्मग्रंथों में भगवान शिव को एक आदर्श पति के रूप में वर्णित किया गया है। उन्होंने माता पार्वती को हमेशा प्रेम, सम्मान और समान अधिकार दिया। यही वजह है कि अधिकांश लड़कियां भगवान शिव जैसा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं और इसके लिए 16 सोमवार का व्रत भी रखती हैं। […]

Read More
homeslider Religion

महाशिवरात्रि व्रत आज: जानिए शुभ तिथि व पूजा विधि, सामग्री और इस पर्व का धार्मिक महत्व

राजेन्द्र गुप्ता भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे पावन और महत्वपूर्ण पर्व महाशिवरात्रि आज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस पावन रात्रि में भगवान शिव सभी शिवलिंगों में विशेष रूप से विराजमान रहते हैं। इसलिए भक्त व्रत रखकर […]

Read More