निगोहां में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव नाले में उतराता मिला

death
  • पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • गौतम खेड़ा गांव के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले में मंगलवार सुबह उतराता मिला। नाले में शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीण युवक की हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक निगोहां थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव के बाहर ग्रामीण अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे कि इसी दौरान नाले में एक युवक का शव नाले में उतरा रहा और नाले के किनारे खून के धब्बों के निशान हैं। यह देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को नाले से बाहर निकलवाया और छानबीन कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोग युवक की हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई। वहीं पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कांग्रेस
Central UP

समान विचारधारा के लोगों को अपने साथ जोड़ेगी कांग्रेस: संदीप दीक्षित

चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाएगा कांग्रेस का रचनात्मक विभाग लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में बुधवार को रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने प्रेसवार्ता में कहा कि रचनात्मक कांग्रेस विभाग समान विचारधारा रखने वाले कांग्रेस के बाहर के सामाजिक संगठनों, समुदायों, और आंदोलन संगठनों को जोड़ने का काम करेगा, […]

Read More
Untitled 3 copy
Central UP Crime News homeslider

400 करोड़ का जमीन घोटालाः पूर्व ADM सहित कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR

CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई, मूसानगर थाने में तहसीलदार ने दर्ज कराया मुकदमा जालसाजी में तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों और बैंक कर्मियों की भूमिका आई सामने कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानपुर देहात […]

Read More
सिलेंडर
Central UP homeslider

बड़े मंगल के भंडारों पर दिखा महंगे सिलेंडर का असर

जगह जगह लगने वाले भंडारों की संख्या हुई सीमित लखनऊ। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर लगने वाले भंडारों की संख्या काफी सीमित हो गई। गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की वजह से पहले बड़े मंगल पर बीते वर्षों की अपेक्षा भंडारों की संख्या काफी कम दिखाई पड़ी। बड़ी महंगाई के बाद भी […]

Read More