आटो चालक की गला काटकर हत्या

Murder
  • गोसाईगंज के उन्मेद खेड़ा मोड़ के पास हुई वारदात
  • पुरानी रंजिश का मामला आया सामने
  • परिचित ही निकला कातिल, गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र स्थित उन्मेद खेड़ा मोड़ के पास आटो रिक्शा चालक पवन रावत ( 26 )की सोमवार सुबह करीब दस बजे चाकू से गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी कि इसी दौरान पता चला कि पवन रावत की जान उसी के गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मोहित रावत ने ली है। पुलिस आनन-फानन में कातिल मोहित रावत को घटना में इस्तेमाल चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मोहनलालगंज क्षेत्र के गदियाना गांव निवासी 26 वर्षीय आटो रिक्शा चालक पवन रावत परिवार के साथ रहता था। वह रोज की तरह आटो रिक्शा लेकर घर से निकला था। सोमवार सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित उन्मेद खेड़ा मोड़ के पास खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर छानबीन की तो मृतक की पहचान मोहनलालगंज क्षेत्र के गदियाना गांव निवासी पवन रावत के रूप में हुई। मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले की छानबीन की जा रही थी कि मौके पर मृतक के घरवाले भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि पवन रावत की हत्या उसी के गांव का रहने वाला मोहित रावत ने की है। पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहित रावत को घटना में इस्तेमाल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More