छात्र पर जानलेवा हमला कर उसकी मोटरसाइकिल लूटने वाले तीन हमलावर गिरफ्तार

Capture
  • चिनहट क्षेत्र स्थित दयाल रेजीडेंसी में छात्र विनीत सिंह को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल करने का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित दयाल रेजीडेंसी में चार दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर भरुआ सुमेरपुर व हाल पता दयाल रेजीडेंसी निवासी विनीत सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर उसकी मोटरसाइकिल लेकर भागने वाले नामजद आरोपी बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर क्षेत्र स्थित नागपुर टिकैत गांव व हाल पता तिवारी गंज निवासी अमन सिंह उर्फ डाकू, अयोध्या जिले के थाना महराजगंज क्षेत्र स्थित गोविन्द पुर रसूलाबाद व हाल पता तिवारी गंज व संतकबीरनगर जिले के थाना खलीलाबाद क्षेत्र स्थित देवरिया गंगा व हाल पता चिनहट क्षेत्र स्थित मटियारी को शनिवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस मुकदमे में अन्य आरोपियों की खोज में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को इनके पास से लूट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

सनद रहे कि बीती 26/27 अगस्त 2025 की रात पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने दयाल रेजीडेंसी में रहने वाले विनीत सिंह को मारपीट कर घायल कर उसकी मोटरसाइकिल लेकर भाग निकले थे। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इस मामले में पीड़ित विनीत सिंह ने सुधांशु पंडित, अमन सिंह उर्फ डाकू व शिवार चंद सिंह सहित अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनकी टीम ने तीन नामजद आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। इस गिरफ्तारी पर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर और डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम में शामिल उपनिरीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक कुंवर अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, उपनिरीक्षक विशाल यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार व कांस्टेबल पूर्ण सिंह को शाबाशी दी।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More