बहू बेटियों की सुरक्षा पर सवाल : बीकेटी में किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म

  • सुनसान क्षेत्र में बेसुध हालत में मिली बच्ची

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में बेख़ौफ़ दरिंदों का आतंक थम नहीं रहा है। बीते दिनों गुडंबा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बीकेटी क्षेत्र बेखौफ दरिंदों ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना कर एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। वैसे तो बहू बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के आलाधिकारी तमाम तरह की योजनाएं बनाई, लेकिन हैवानों की हैवानियत के आगे घुटने टेक दिए। पुलिस महानिदेशक और पुलिस कमिश्नर के तमाम दावों के बावजूद बीकेटी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर खुली चुनौती दे डाली।
बताया जा रहा है कि किशोरी घर से काम के लिए निकली थी कि तभी चार शोहदों ने उसे दबोच लिया और वाहन में घसीटकर बैठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसकी अस्मत पर डाका डालने के बाद दरिंदे मौके से भाग निकले।

बताया जा रहा है कि बेटी के घर न पहुंचने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह जंगल में बेसुध पड़ी मिली। हालत स्थिर होने के बाद किशोरी ने घरवालों को आपबीती बताई। यह सुनते ही घरवाले इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। जानकार सूत्र बताते हैं कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर दो लोगों शिवा सिंह और राज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर बीकेटी लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोई घटना किसी को मिले तो कृपया तुरंत इसकी सूचना देने की कृपा करें।

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More