गड़ौरा साधन सहकारी समिति में खाद की कालाबाजारी जारी,अवैध रूप से खाद लदी ट्रैक्टर बरामद,सचिव निलंबित

ff2629db 51a4 4e8b 943c 169847315b5d

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में स्थित गड़ौरा साधन सहकारी समिति में खाद घोटाले का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से अवैध तरीके से खाद ले जाने का प्रयास आज विफल हो गया। घटना गुरुवार की है, जब समिति में आए खाद को गोदाम में रखने की बजाय सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादा जा रहा था। संदेह होने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोककर पूछताछ की। समिति के सचिव की अनुपस्थिति में और बिना किसी अधिकृत अनुमति के खाद की बोरियां निकाली जा रही थीं।

ग्रामीणों ने खाद लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। एआर क्वापरेटिव महाराजगंज सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच के लिए एडीओ क्वापरेटिव साकेत पटेल को मौके पर भेजा गया। सचिव विक्की यादव को अपने सहयोगी को गोदाम की चाबी देने के अपराध में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बिना रोस्टर अनुमति के खाद बांटने के लिए संबंधित लोगों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More