कुशीनगर में हाथ-पैर और मुंह बांधकर युवक को झोपड़ी में बनाया बंधक, बेहोश मिला युवक

67404e94 284d 4c35 a762 0bcf25e2db38
  • गांव में आपसी विवाद को लेकर मुकुंद को बंधक बनाने की चर्चा
  •  होश में आने पर युवक का बयान दर्ज कर होगा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई

अजय पाठक

कुशीनगर । खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरौना में युवक का हाथ पैर व मुंह बांधकर एक युवक को झोपड़ी में बंधक बनाया गया था। उसके ऊपर से प्लास्टिक की चादर डाल दी गयी थी। बाहर से झोपड़ी में ताला बंद था। सोमवार को ग्रामीणों ने झोपड़ी से युवक की कराहने की आवाज सुनकर पुलिस को जानकारी तब इसकी जानकारी हुई। शनिवार की शाम से गायब युवक की तलाश में परिजन परेशान थे। युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी तुर्कहा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। होश में आने के बाद युवक का बयान दर्ज किया जाएगा।

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरौना निवासी जगदीश गिरि के तीन पुत्रों में बड़ा गोपाल, दूसरे नंबर का गोविन्द व छोटा मुकुंद है। तीनों भाई शादीशुदा हैं। मुकुंद (40)के तीन छोटे बच्चे हैं। तीनों भाइयों की कुछ जमीन गांव के ही केला चौक पर है। उसी जमीन पर झोपड़ी बनी हुई है। बंटवारे को लेकर तीनों भाईयों में काफी समय से विवाद चल रहा है। परिजनों के अनुसार मुकुंद शनिवार की देर शाम अचानक लापता हो गया। जानकारी होने पर घर वालों ने उसकी चारों तरफ खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार को सुबह समाजसेवी चन्द्रशेखर कुशवाहा कुछ लोगों के साथ केला चौक पर चाय पीने पहुंचे थे। कुछ लोगों ने उनसे बताया कि बगल की झोपड़ी में कोई कराह रहा है। इतना सुनते ही चन्द्रशेखर कुशवाहा लोगों के साथ मौके पर पहुंच गये। झोपड़ी के दरवाजे पर ताला लगा देख उन्होंने इसकी सूचना मौके पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़ते हुए झोपड़ी के अंदर गई।

अंदर नीले रंग के प्लास्टिक के चादर के नीचे से कराहने की आवाज आ रही थी। प्लास्टिक हटाया गया के नीचे हाथ पैर व मुंह बंधे हुए मुकुंद को बंधक पाया गया। वह बेहोशी की हालत में था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसका मुंह व हाथ पैर खुलवाया। पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बेहोशी की हालत में होने के चलते पुलिस मुकुंद से बंधक बनाने वाले के बारे में जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। गांव में आपसी विवाद को लेकर मुकुंद को बंधक बनाने की चर्चा है। इस संबंध में खड्डा के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि झोपड़ी से मुकुंद नामक युवक को बंधक हालत में बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। होश में आने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े

नायब तहसीलदार ने दलित किसान को जड़ा थप्पड़, तो पुलिस ने भी भांजी लाठियां

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More