अपराधियों से अधिक अपनों से डर, हाल में हुई घटनाओं में अपने ही निकले कातिल

Rape NayaLook
  • ऐसी वारदातों के मामले पुलिस के पास कोई ठोस योजना नहीं
  • पुलिस की असफलता का ठीकरा कभी भी फूट सकता है सरकार के सिर

ए अहमद सौदागर/ लखनऊ

  • आठ जुलाई 2025 को सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र स्थित बिलासपुर निवासी शमसुद्दीन की छह वर्षीय मासूम बेटी आयशा का किसी पेशेवर अपराधी नहीं उसी की सगी मौसी इंदिरा नगर के चांदन गांव निवासी रूबीना ने पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया।
  • दूसरी घटना 17 जुलाई 2025 को अपने प्रेमी की चाहत में कैसरबाग क्षेत्र स्थित खंदारी बाजार में रहने वाली रोशनी खान ने पूर्व पति को फंसाने के अपनी छह वर्षीय मासूम बेटी सोना की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

हाल ही में घटी राजधानी लखनऊ के ये दो वारदातें सिर्फ बानगी भर हैं। इससे पहले भी कई बार अलग-अलग मामलों में अपने ही कातिल साबित हुए। हालात ये हैं कि लोगों को अपराधियों से अधिक अब अपनों से डर लगने लगा है। इस तर्ज पर हो रही घटनाओं में पुलिस की भूमिका भी रिपोर्ट दर्ज करने और हत्यारों को गिरफ्तार करने तक सीमित है।
पुलिस के पास इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि राजधानी पुलिस लगातार फेल हो रही है। चलती गाड़ी में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला जब जिन्न की तरह पूरे देश की सोशल मीडिया में नाच गया तो वो दिन दूर नहीं, जब सरकार को जनता के आक्रोश का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में कुछ महीने पहले हुई कुछ सनसनीखेज वारदात को छोड़ ज्यादातर में करीबी ही अपनों के कातिल के रूप में सामने आए हैं। अपराध के रास्ते पर चल कर अमीर बनने की ललक या फिर प्रेमी की चाहत में लोग अपनों को ही निशाना बना रहे हैं।

इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित चांदन गांव में रहने वाली रूबीना ने अपनी बहन की बेटी आयशा को सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र स्थित बिलासपुर से अरबी बढ़ाने के लिए अपने पास लाई, लेकिन उन्हें क्या मालूम कि जिस रूबीना को अपना समझकर अपनी मासूम बच्ची को उसके पास भेजा और वही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी।

कैसरबाग क्षेत्र स्थित खंदारी बाजार में रहने वाली रोशनी खान ने अपने पूर्व पति को फंसाने के लिए अपनी ही मासूम बच्ची को मौत की नींद सुला दिया। फिलहाल यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी कई कलयुगी अपनों का खून बहाकर रिश्ते को कलंकित कर चुके हैं।

Spread the love

Dimple Yadav
homeslider Raj Dharm UP

छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक

Dimple Yadav  समाजवादी पार्टी ने दिल्ली में सांसद डिम्पल यादव के नेतृत्व में छात्रों की आवाज उठा रहे समाजवादी पार्टी के सांसदों को गिरफ्तार करने की निंदा की। समाजवादी पार्टी ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है। समाजवादी पार्टी के सभी सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों से […]

Spread the love
Read More
Sealed Row House
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण के अफसरों को नहीं दिख रहा अवैध निर्माण

Sealed Row House सील रॉ हाउस और बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा निर्माण कार्य होटल से सामने खाली पड़ी जमीन पर अस्थाई निर्माण कर किया जा रहा कब्जा अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की जान चले जाने के बाद भी लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी सुधरने का नाम भी ले रहे […]

Spread the love
Read More
Yogi
homeslider Raj Dharm UP

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, छात्रों-व्यापारियों को बड़ा फायदा

Yogi  सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर जनता को समर्पित हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 2018 में बनी योजना, 1648 दिनों की मेहनत के बाद सपना साकार 4500 करोड़ रुपये की परियोजना ने बदली दो महानगरों की तस्वीर नौकरीपेशा, छात्र, व्यापारी और उद्योगों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश […]

Spread the love
Read More