Headline

सुरक्षा के दावे फेल, वहशी बेलगाम, चार साल की बच्ची से रेप

Rape NayaLook
  • स्कूली वाहनों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
  • सरकार की यह योजना हुई नाकाम
  • हो गई एक मासूम दरिंदगी की शिकार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कुछ महीने पहले की बात करें तो पुलिस के आलाधिकारियों ने छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजनाएं बनाई, लेकिन कुछ कदम चलने के बाद शायद यह रणनीति फाइलों में दफन हो गई। नतीजतन आज बेटियां सिसकने को मजबूर हैं। आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्रों में छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आती रहती है और नाक के सवाल पर बेटियां दरिंदों का निशाना बन रही हैं।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर इस बात से चिंतित हैं कि लड़कियों एवं छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगे, लेकिन मातहत कसौटी पर खरा नहीं उतर रहे हैं। इंदिरा नगर क्षेत्र के एक स्कूल का स्कूली वैन का चालक मोहम्मद आरिफ ने चार वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी की और विरोध करने पर मासूम को धमकाया भी। खास बात यह है कि पीड़ित परिवार स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार से शिकायत की तो वह आरोपी चालक मोहम्मद आरिफ का पक्ष लेते हुए उनके ऊपर डपट पड़ा।

स्कूल से निराश पीड़ित परिवार थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया, लेकिन सवाल यह है कि आखिर आधी आबादी की सुरक्षा कैसे होगी ॽ गौर करें तो राजधानी लखनऊ में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद भी पुलिस नींद से बेदार नहीं हो सकी। ऐसा लग रहा है कि पुलिस प्रशासन के सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट पर ही ग्रहण लग गया है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि पीड़िताओं की फरियाद कौन सुने।

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Read More