भारत-अफ्रीका के बीच अटूट मित्रता और गहरी एकजुटताः डॉ. जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को यहां आयोजित अफ्रीका दिवस 2025 समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच ‘अटूट मित्रता’ और ‘गहरी एकजुटता’ है और नई दिल्ली अफ्रीका के विकास, समृद्धि एवं प्रगति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्री ने साझा मूल्यों, ऐतिहासिक संबंधों और आपसी विकास लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए भारत और अफ्रीका के बीच संबंधों को ‘वास्तव में विशेष’ बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा हमारा रिश्ता, हमारा जुड़ाव, हमारी सहानुभूति वाकई खास है। भारत अफ्रीका के विकास, समृद्धि और प्रगति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्लोबल साउथ के भागीदार के रूप में भारत वैश्विक संस्थाओं और विमर्श में अफ्रीका के लिए एक बड़ी आवाज की पुरज़ोर वकालत करता है। हम मिलकर अफ्रीकी प्राथमिकताओं को साकार करने के उद्देश्य से सहयोग का एक समकालीन एजेंडा तैयार करेंगे।

जयशंकर ने भारतीय बाजार को खुला रखकर, अफ्रीका के विकास में सहायता के लिए डिजिटल क्रांति के साथ अनुभव साझा करके, सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति में सुधार करके और सभी देशों के लाभ के लिए महासागरों को खुला एवं मुक्त रखने के लिए अफ्रीकी देशों के साथ काम करते हुए संपूर्ण अफ्रीका के विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
ग्लोबल साउथ पर बोलते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और अफ्रीका इसके स्तंभ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग इसकी प्रासंगिकता पर सवाल उठाते हैं, वे इसे नहीं समझते हैं। उन्होंने अफ्रीका के बढ़ते परिवर्तन का भी उल्लेख किया और अफ्रीकी संघ को पूर्ण सदस्यता प्रदान करने के लिए जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत के समर्थन की पुष्टि की।

उन्होंने अफ्रीकी देशों को स्वास्थ्य उपकरण, एम्बुलेंस, जयपुर फुट कृत्रिम अंग और खाद्यान्न सहित भारत की 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अनुदान सहायता पर प्रकाश डाला, जो जरूरत के समय में भारत की स्थायी साझेदारी को दर्शाता है। जयशंकर ने कोविड19 महामारी के दौरान वैक्सीन रंगभेद तथा यात्रा प्रतिबंधों की आलोचना की, जिसने अफ्रीका को बुरी तरह प्रभावित किया था। उन्होंने खाद्य, स्वास्थ्य और ऊर्जा सुरक्षा में साझा चुनौतियों का समाधान करने के लिए मजबूत वैश्विक साझेदारी की तत्काल आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

Crime News homeslider Uttar Pradesh

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, परेशान महिला ने SP से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान पीड़िता से निजी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जांच के बहाने फोन […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां की रॉड से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। मालवा थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में एक युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी ही मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

AIMIM यूपी अध्यक्ष शौकत अली का तीखा बयान, ‘B टीम’ कहने वालों को दी जूते से जवाब की चेतावनी

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी ने माहौल गरमा दिया है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में मीडिया से बातचीत के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। अपनी पार्टी को बीजेपी की ‘B टीम’ बताए जाने पर उन्होंने कड़ा विरोध […]

Read More