ओरमांझी चिड़ियाघर में प्रियंका का देहांत हो गया

रांची: ओरमांझी ब्लॉक स्थित चिड़ियाघर में हाईब्रिड मादा शेरनी प्रियंका का अचानक देहांत हो गया है। यह शेरनी वर्ष 2014 में बन्नरघटा चिड़ियाघर, बैंगलोर से लाई गई थी। शेरनी की दोपहर बाद अचानक तबीयत खराब हुई जिसका तत्काल उपचार उद्यान के पशु चिकित्सक द्वारा शुरू किया गया एवं Blood Sample लेकर जांच हेतु भेजा गया। लेकिन बुधवार की रात शेरनी का देहांत हो गया। दिनांक 22.05 को राँची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० एम. के. गुप्ता के नेतृत्व में उनके दल द्वारा शेरनी का अंत्यपरीक्षण किया गया। डॉ० ने मृत्यु का कारण शेरनी के बच्चेदानी में गंभीर संक्रमण बताया है।

Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
Analysis homeslider

ब्राह्मण-दलित-पिछड़ों को लड़ा बीजेपी से हारी बाजी जीतना चाहता है विपक्ष

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिन्दुत्व की लहर ने योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को ऐसी मजबूत नींव दे दी है कि विपक्षी दल अब हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी जैसे दलों के मुकाबले अभेद्य किले की तरह खड़ी नजर आ रही […]

Read More
Analysis homeslider

समर्थ गुरु रामदास नवमी आज : भक्ति-शक्ति और स्वराज के प्रेरणास्रोत संत की पुण्यतिथि

राजेन्द्र गुप्ता समर्थ रामदास स्वामी (1608-1681) एक महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व, कवि-संत और समाज सुधारक थे। भगवान राम और भगवान हनुमान के कट्टर भक्त , उन्होंने अपना जीवन लोगों में आध्यात्मिक शक्ति, आत्म-अनुशासन और नैतिक साहस को जागृत करने के लिए समर्पित कर दिया।उन्हें व्यापक रूप से इस रूप में सम्मानित किया जाता है। दासबोध के लेखक-एक गहन आध्यात्मिक […]

Read More