दुनिया को चाहिए ‘ब्रह्मास्त्र’, ब्रह्मोस के दीवाने हुए 15 देश, चीन की टेंशन बढ़ी

 

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के प्रयोग के बाद इसकी दुनिया भर में मांग तेज़ हो गई है।

रूस की स्टेट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थाइलैंड, फिलीपींस, ब्रूनई, मलेशिया, इंडोनेशिया, वेनेजुएला, ब्राजील, चिली, अर्जेंटीना, मिस्र, सऊदी अरब, यूएई, कतर, बुल्गारिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे 15 देश ब्रह्मोस में रुचि दिखा रहे हैं। इनमें बुल्गारिया नाटो सदस्य है।

ब्रह्मोस की रफ्तार 2.8 मैक (आवाज़ की गति से तीन गुना) है, जो 290 से 400 किमी तक मार कर सकती है। इसका वज़न 1260 किलोग्राम है और यह 200–300 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जा सकती है। यह मिसाइल जमीन, समुद्र और हवा, तीनों प्लेटफॉर्म से लॉन्च हो सकती है और ‘फायर एंड फॉरगेट’ तकनीक पर काम करती है, यानी खतरा भांपकर रास्ता बदल सकती है।

भारत ने 2022 में फिलीपींस को ब्रह्मोस बेचने का समझौता किया था। अब इंडोनेशिया, वियतनाम जैसे देश भी इसे खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। चीन के बढ़ते खतरे को देखते हुए ब्रह्मोस एशियाई देशों के लिए सुरक्षा कवच बनता जा रहा है।

homeslider International

सुरक्षित माइग्रेशन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे विदेश मंत्रालय और आईओएम

  शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत का विदेश मंत्रालय और इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रवासन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए विदेश मंत्रालय ने अब आईओएम तथा इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) के साथ मिलकर ग्लोबल कॉम्पैक्ट फॉर सेफ, ऑर्डरली […]

Read More
International

नवलपरासी निर्वाचन क्षेत्र संख्या–एक…जीत को दोहराने की कोशिश में उद्योगपति विनोद कुमार चौधरी

साख बचाने की दौड़ में हृदयेश त्रिपाठी, बाजी मारने के दांव में लगे हैं विक्रम खनाल चतुष्कोणीय मुकाबला फंसे दिग्गज राजनेता उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू/नवलपरासी। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के पश्चिम नवलपरासी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन–2079 में नेपाली कांग्रेस से निर्वाचित उद्योगपति विनोद कुमार चौधरी एक बार फिर सांसद […]

Read More
homeslider International

भारत-चीन के बीच व्यापार और हवाई सेवा समझौते पर चर्चा

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत और चीन ने द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करते हुए व्यापारिक चिंताओं के समाधान और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने पर महत्वपूर्ण चर्चा की है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और चीन के उप विदेश मंत्री मा झाओक्सू ने यहां 10 फरवरी को संबंधों को स्थिर करने के अलावा हवाई सेवा […]

Read More