गोसाईगंज में मुठभेड़: गौ तस्करी का आरोपी घायल, गोलीबारी में गौ तस्कर के पैर में लगी पुलिस की गोली

मौके का फायदा उठाते हुए दो तस्कर फरार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र के जेल रोड पर स्थित बेली अंडरपास के पास पुलिस और गो तस्करों के बीच शनिवार सुबह तड़के मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने अपना बचाव करते हुए एक गौ तस्कर खतौली मुजफ्फरनगर निवासी शोएब उर्फ गैंडा को गोली मार दी। पैर में गोली लगते ही तस्कर लंगड़ा होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। गिरफ्तार तस्कर शोएब के दो साथी मौके से भाग निकले। पुलिस को मौके से अवैध असलहा बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े बदमाश के खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में हत्या, गोकशी गैंगस्टर सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक बीती पांच मई को गोसाईगंज क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक में बीस गोवंश मिले थे। उन्होंने बताया कि ट्रक खराब होने के चलते तस्कर स्विफ्ट डिजायर पर सवार होकर भाग निकले थे। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने कहा कि शनिवार सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जेल रोड स्थित बेली अंडरपास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। इस सूचना पर गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जब मौके का फायदा उठाते हुए दो तस्कर मौके से भाग निकले। पुलिस की छानबीन में घायल बदमाश की पहचान खतौली मुजफ्फरनगर निवासी शोएब उर्फ गैंडा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक फरार बदमाशों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More