अब आया ऊंट पहाड़ के नीचेः जैसी करनी, वैसी भरनी

शाश्वत तिवारी

कर्मों का हिसाब यहीं होता है। अब पाकिस्तान में भी यह सब हो रहा है, जो मैं अपनी आंखों से देख रहा हूँ। यह वही पाकिस्तान है, जो भारत में आतंकवादियों को भेजकर, बम धमाके करवा कर, निर्दोष लोगों के खून बहाकर खुश होता था, अब वही सब उस पर बीत रही है।

वैसे तो पाकिस्तान से अजीबोगरीब खबरें आती रहती हैं, लेकिन आज बहुत चौंकाने वाली खबर मिली है। पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने यात्रियों से भरी एक रेलगाड़ी का ही अपहरण कर लिया है। दावा है कि बलोच लिबरेशन आर्मी ने 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है। हमलावरों ने रेलगाड़ी के चालक को गोली मारकर घायल कर दिया है और पाकिस्तान के 6 जवानों की हत्या कर दी है। यह रेलगाड़ी जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी।

बलोच लिबरेशन आर्मी ने रेल पटरी को भी उड़ा दिया है और चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान सेना ने कोई कारवाई शुरू की तो 120 बंधक यात्रियों को मार दिया जाएगा। उनका यह भी दावा है कि न केवल यात्री, बल्कि पाकिस्तान खुफिया एजेंसी  ISI के लोग भी उनके कब्जे में हैं।

बलोच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन को एक सुरंग में रोक लिया है। हालांकि पाकिस्तान सरकार का कहना है कि और भी रेलगाड़ियों को बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया है, साथ ही आस पास के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, लेकिन अगर अपहरण करने वाले सुरंग में हैं और उनके कब्जे में यात्री हैं तो उनसे निपटना आसान नहीं होगा।

दूसरों के दर्द में जो खुशियाँ मनाए, उसे मानव कहलाने का कोई हक नहीं है, लेकिन पाकिस्तान ऐसा करते आया है। दशकों तक वह भारत में बम धमाके करवा कर खुश होता रहा, अब खुद पर पडी़ है तो बिलबिला रहा है। इसीलिए कहते हैं, जैसी करनी, वैसी भरनी।

Analysis homeslider Litreture

ग्रीष्म की अंगड़ाई: धूप के पांव से बदला मौसम का मिजाज

संतकबीरनगर/खलीलाबाद। मौसम ने अब करवट ले ली है। बसंत की विदाई के साथ ही ग्रीष्म ने अपनी अंगड़ाई भर ली है और धूप के तेज होते तेवर जीवन में तपिश का एहसास कराने लगे हैं। सुबह-शाम की हल्की ठंडक अब भी बनी हुई है, लेकिन दिन की धूप साफ संकेत दे रही है कि गर्मी […]

Read More
Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More