सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

  • खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार
  • कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव

महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में सराबोर होकर भारतीय संस्कृति का त्योहार होलिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर बच्चों को होली त्योहार के महत्ता के बारे में बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और भारतीय संस्कृति के गौरव का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि इस पर्व का उद्देश्य समाज में प्रेम और सद्भावना बनाए रखना है। हमें होली पर सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देना चाहिए, ताकि समाज में खुशहाली बनी रहे। उन्होनें कार्यक्रम में छात्राओं को होली पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है।

विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती पारोमिता विश्वास ने बच्चों को होली से जुड़ी पौराणिक कथाएं सुनाईं, जिसमें भक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की कथा प्रमुख थी। उन्होंने बताया कि यह पर्व हमें अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने होली से जुड़ी पारंपरिक लोकगीत गाए और नृत्य संगीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने गुलाल से एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं बधाई दी। शिक्षक शिवेन्द्र कुमार रौनियार ने बच्चों को पर्यावरण अनुकूल होली मनाने तथा आपसी सौहार्द बनाये रखने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय की रसोईया, बच्चे और अभिभावक आदि मौजूद रहे।

Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More