दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता

महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को छात्राएं महेश राम अशोक कुमार इंटरमीडिएट कॉलेज में बोलैरो में बैठकर बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। कि अचानक गाड़ी नियंत्रित होकर पलट गई ।हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक छात्राओं की पहचान की जा रही है, जबकि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वही घटाना स्थल डीएम अनुनय झा और एसपी सोमेन्द्र मीना पहुंचे। इस सम्बन्ध में डीएम अनुनय झा ने बताया की तीन छात्राओं की दुखद मृत हो गई है। जिसे पीएम हाउस महराजगंज भेज दिया गया है अन्य घायलों के इलाज के लिए उन्हे अस्पताल भेज दिया गया है । मामले की जांच कर आग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने की मृत छात्रों व घायलों के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग

आनंदनगर के विधायक वीरेंद्र चौधरी

फरेंदा-धानी मार्ग पर हुई दुर्घटना में मृत छात्रों के परिजनों के संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी नें सरकार से प्रत्येक मृतक के परिजनों को बीस बीस लाख मुआवजे की मांग की है तथा घायलों का सरकारी पैसे से इलाज और पांच पांच लाख रूपए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले का आरटीओ विभाग केवल वसूली के लिए वाहनों की जांच करता है। वाहनों के फिटनेस पर ध्यान नहीं देता। उन्होंने कहा दुर्घटना यद्धपि कि संयोग है फिर यदि दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच हुई होती तो वह फिलहाल कमजोर टायर का इस्तेमाल नहीं करता।

International Purvanchal

महराजगंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, DM ने बनाया कंट्रोल रूम

महराजगंज। जनपद में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त कदम उठाए हैं। गैस वितरण से जुड़ी शिकायतों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम का मोबाइल […]

Read More
homeslider Purvanchal

नौतनवा में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, पदाधिकारियों का गठन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज!शुक्रवार को नगर स्थित एक हाल में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करने तथा संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ व युवा पत्रकार […]

Read More
Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More