भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, पेड़ से टकराई कार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बहुवार गांव के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मीडिया को रविवार को यह जानकारी दी। निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) गौरव कुमार कनौजिया ने बताया कि हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। कार सवार युवक निचलौल में एक रिश्तेदार से मिलकर कुशीनगर लौट रहे थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि मृतक युवकों की पहचान राकेश (23),शोभित (30),देवानंद (28) के रूप में हुई है। तीनों युवक कुशीनगर जिले के निवासी थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। SHO ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा मृतक परिवारों के लिए गहरा सदमा है। इस हृदय विदारक घटना से जहां एक तरफ पूरे इलाके में शोक की लहर है वहीं दूसरी तरफ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More