एम्स के बाहर नरक झेल रहे लोगों का हाल देखकर हूं हैरान : राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को अचानक यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाहर इलाज के इंतजार में भूखे प्यासे लोगों का हाल जानने पहुंचे और उनकी बदतर स्थिति को देखकर यह कहते हुए हैरानी जताई कि 21वीं सदी में लोग इस तरह से पशुओं की तरह लेटे हैं। गांधी ने कहा कि एम्स के बाहर नरक। देशभर से आए ग़रीब मरीज और उनके परिवार एम्स के बाहर ठंड, गंदगी और भूख के बीच सोने को मजबूर हैं। उनके पास न छत है, न खाना, न शौचालय और न पीने का पानी।

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला किया और कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाली केंद्र और दिल्ली सरकार ने इस मानवीय संकट पर आंखें क्यों मूंद ली हैं। लोग 21वीं सदी में इस तरह से लेटे हुए हैं, तड़प रहे हैं। खाना पीना, सोना, एम्स की सड़क के किनारे टॉयलेट की जगह नहीं, पानी नहीं, एकदम मजाक बना रखा है। गांधी ने कहा कि ये हालात देखकर गुस्सा आता है। लोगों के लिए रहने की जगह नहीं, खाने की जगह नहीं, बहुत गंदगी है। टॉयलेट जाने के लिए जगह नहीं है। यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, असम से लोग आ रहे हैं, मतलब कि सब जगह सिस्टम फेल हो रहा है और यहां भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यह तो बिल्कुल मजाक बना दिया गया है।(वार्ता)

Delhi homeslider National

एक्स के बाद फेसबुक पर भी एक्शन! कई पेज भारत में बंद, सोशल मीडिया पर उठे ‘डिजिटल इमरजेंसी’ के सवाल

सरकार की आलोचना करने वाले कई फेसबुक पेज अचानक बंद, सोशल मीडिया पर छिड़ी सेंसरशिप बनाम फ्री स्पीच की बहस नई दिल्ली। भारत में सोशल मीडिया पर सख्ती को लेकर बहस तेज होती जा रही है। पहले एक्स (ट्विटर) पर कई अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया और अब फेसबुक पर भी कई पेजों के बंद […]

Read More
Delhi

26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप का भव्य समापन

कमलेश कमल नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2025–26 का आज नई दिल्ली स्थित आर.के. खन्ना स्टेडियम में भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि तपन कुमार डेका (निदेशक, खुफिया ब्यूरो) रहे।उन्होंने आईटीबीपी, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड तथा […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More