आधी रात को रोमांस कर रहे थे 15 साल के युगल, घरवालों को भनक लगी और…

  • अधूरा रोमांस छोड़कर खेतों की ओर भागा प्रेमी, मौत ने लगाया गले
  • प्यार की मौत सुनकर लड़की भी तीन मंजिला छत से कूदी, हाथ-पैर टूटे
  • लाश मिलने के बाद मचा हंगामा, राजस्थान के जोधपुर की घटना

नया लुक डेस्क

जयपुर। प्यार में खलल की खबर आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन यह खबर थोड़ी सी अलग है। प्यार करने वाले दो जोड़े आधी रात में मिले। दोनों के बीच प्यार की पीगें बढ़ने लगीं। रोमांस चरम पर पहुंचा भी नहीं था कि घर वालों को भनक लग गई। घर में खटर-पटर की आवाज और धर-पकड़ की खुसर-पुसुर के बीच लड़का तेजी से गर्लफ्रेंड के पास से सरपट खेतों की ओर भागा। लेकिन उसे क्या पता था कि मार के डर से वो भाग रहा है आगे उसे मौत गले लगाने खड़ी है। उसकी मौत के बाद परिजनों ने खूब बवाल काटा, अभी मामले में तनातनी जारी है।

यह खबर राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र से है।‌ ग्रामीण इलाके में केरु कस्बे का यह पूरा मामला है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही पूरा मामला खोलने की बात कही जा रही है। लेकिन घटना बेहद ही हैरान करने वाली है। चेतन नाम का 15 साल का लड़का, दूसरे कस्बे में रहने वाली अपनी क्लासमेट से मिलने उसके कमरे में घुस गया। लड़का और लड़की दोनों एक कमरे में थे और रोमांस कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के लोगों को उसका पता चल गया।

बताया जा रहा है कि चेतन जब वहां से भागा तो नजदीकी खेत में बिजली के तारों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लड़की के परिवार वाले उसकी लाश उठाकर हाईवे के नजदीक फेंक कर आ गए। अगली सुबह परिवार को जब चेतन की लाश मिली तब हंगामा बच गया। करीब 24 घंटे तक परिवार ने लाश नहीं उठाई, उसके बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। उधर लड़की अपने तीन मंजिला मकान से कूद कर जान देने की कोशिश कर बैठी। वह तीसरी मंजिल से कूद गई। उसके हाथ-पैर टूट गए है और वह अस्पताल में भर्ती है।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More