सोनौली बार्डर पर नेपाल से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करते चीनी नागरिक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  सोनौली बार्डर पर SSB को गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से भारत में प्रवेश करते दिखाई दिया। पूछताछ के क्रम में यह जानकारी मिली कि संदिग्ध व्यक्ति एक चाइनीज नागरिक है जिसका नाम पेंग मेनहुई है। पूछताछ के लिए अन्य एजेंसियों को भी जानकारी दी गयी। उक्त नागरिक के पास एक चाइनीज पासपोर्ट,कुछ नेपाली व चाइनीज करेंसी भी मिली, परन्तु उसके पास भारत में प्रवेश का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

अनाधिकृत तरीके से भारत में प्रवेश के कारण उक्त चाइनीज नागरिक के विरुद्ध थाना सोनौली पर 14 विदेशी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सोनौली बार्डर पर अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वह चीनी नागरिक है। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, परेशान महिला ने SP से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान पीड़िता से निजी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जांच के बहाने फोन […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां की रॉड से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। मालवा थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में एक युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी ही मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

AIMIM यूपी अध्यक्ष शौकत अली का तीखा बयान, ‘B टीम’ कहने वालों को दी जूते से जवाब की चेतावनी

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी ने माहौल गरमा दिया है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में मीडिया से बातचीत के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। अपनी पार्टी को बीजेपी की ‘B टीम’ बताए जाने पर उन्होंने कड़ा विरोध […]

Read More