प्रेमिका के साथ गए घूमने, एक्सीडेंट में गई जान तो बीवी को देना पड़ा मुआवज़ा

  • प्रेमी से जिस्म तो बचा लिया लेकिन हादसे में जान जाने के बाद देने पड़े लाखों रुपये
  • …जब प्रेमिका को प्रेमी की पत्नी को देने पड़े लाखों रुपये
  • नशे में धुत्त प्रेमी कार से गिरा बाहर और हो गई मौत
  • प्रेमिका के ऊपर कोर्ट ने लगाया मुआवज़ा, लेकिन नहीं माना मौत का ज़िम्मेदार

नया लुक डेस्क

बीजिेंग।आप चीन के बारे में जानते ही होंगे। चूहा, बिल्ली, कुत्ता और साँप मारकर खा जाने वाले देश में बहुत बड़े-बड़े हैरतअंगेज़ कारनामे होते हैं। लेकिन यह कारनामा नहीं है, महज़ एक घटना है। हादसा ऐसा कि आप जानकर दंग रह जाएँगे। ऐसा नहीं है कि शादी के बाद भारत में ही लोग ग़ैर स्त्री के साथ देखे जाते हैं। विदेशों में ऐसी कोई बंदिशें नहीं होतीं, इसलिए वहाँ किसी के साथ भी देखा जाना सामान्य सी घटना होती है। लेकिन यह घटना हैरान करने वाली है। ग़ैर स्त्री के साथ जाना और शराब पीकर मर जाना, बड़ी ख़बर है। ऊपर से तब जब प्रेमिका से पैसे माँग लिए।

यह घटना चीन में हुई है। पति अपनी प्रेमिका के साथ नशे में धुत होकर घर लौट रहा था। तभी अचानक हादसा हो गया। सीट बेल्ट ननपहनने के कारण वह चलती कार से गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। अब पत्नी ने पति की प्रेमिका से 70 लाख का मुआवजा मांगा है। उसकी विधवा का कहना है कि उसे अपने पति का विवाहेत्तर संबंधों की जानकारी नहीं थी, क्योंकि पति की मौत गैर महिला की कार से गिरकर हुई है तो उसे मुआवजा देना होगा। महिला मामले में पुलिस शिकायत के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर महिला को मुआवजा देना पड़ा।

चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार वांग नाम के एक व्यक्ति की मुलाकात लियू नाम की एक महिला से हुई और दोनों में प्रेम हो गया। लेकिन इस मुलाक़ात के पहले वांग शादीशुदा था। एक दिन वांग और लियू के बीच संबंध खत्म करने को लेकर बहस हुई। दोनों ने एक रेस्टोरेंट में खाना खाया और नशे में ही कार से घर की ओर चल दिए। तब उसकी प्रेमिका लियू ही गाड़ी चला रही थी। वांग भी नशे में धुत्त था। वाद-विवाद और तकरार में वह चलती कार से नीचे गिर गया। ख़बरों के मुताबिक़ वह नशे में अपनी गर्लफ़्रेंड लियू को किस करना चाह रहा था और सम्बन्ध बनाने के लिए रुकने बोल रहा था।

एक्सीडेंट के बाद घबराई लियू ने एम्बुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 24 घंटे बाद मस्तिष्क की चोट के कारण वांग की मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि वांग के सीटबेल्ट न पहनने की वजह से वह गिर गया और लियू को दोषी नहीं माना गया। हालांकि, वांग की पत्नी ने अपने दिवंगत पति की गर्लफ्रेंड से छह लाख युआन करीब 70.36 लाख रुपये का मुआवजा मांगा। जब मामला कोर्ट पहुंचा तो जज ने पत्नी के पूरे पैसे के दावे को खारिज कर दिया लेकिन लियू को 65,000 युआन करीब आठ लाख रुपये चुकाने का आदेश दिया।

Delhi homeslider National

मालदा कांड सुनियोजित साजिश’, सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को कड़ी फटकार

न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे की घेरेबंदी पर सख्त टिप्पणी, केंद्रीय बलों की सुरक्षा के आदेश नई दिल्ली। भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे तक हुई घेरेबंदी को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को “पूर्व नियोजित, सुनियोजित और […]

Read More
homeslider International

US में सियासी घमासान: ईरान युद्ध को लेकर घिरे डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेट नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

युद्धविराम की मांग तेज, डेमोक्रेट बोले-बिना रणनीति शुरू हुआ युद्ध, अमेरिका को भारी नुकसान नई दिल्ली। अमेरिका में ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर सियासत तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रणनीति पर तीखा हमला बोला है और तत्काल युद्धविराम की मांग की है। अमेरिकी संसद […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल आयात हुआ सस्ता

सप्लाई संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल सेक्टर को मिली राहत मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उससे प्रभावित वैश्विक सप्लाई चेन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। सरकार ने कई जरूरी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स […]

Read More