जरूरतमंदो में आरएसएस ने वितरित किया कंबल

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घुमंतू कार्य विभाग और सेवा विभाग द्वारा नगर में जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के घुमंतू कार्य संयोजक शशिभाल त्रिपाठी ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए सड़कों पर भटक रहे लोगों को ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण कर मानवता की सेवा की गई है।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के सह जिला सेवा प्रमुख राजेश जायसवाल ने कहा कि विगत कई वर्षों से ठंड के अवसर पर कंबल वितरण किया जा रहा है।इसी श्रृंखला में जरूरतमंदो में कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर अंकुर श्रीवास्तव, खण्ड सेवा प्रमुख दीपक खरे, तीर्थराज तिवारी, अंशुल, अंकित, लाभ अदिति, शुभ जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More