छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में नौ जवान शहीद, कई गंभीर रूप से घायल

  • नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी : विष्णु देव
  • सरकार डरने या झुकने वाली नहीं : रमन सिंह
  • जाया नहीं जाएगी जवानों की सहादत : अरुण साव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। IED से सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने कुटरू मार्ग पर IED प्लांट की थी, सुरक्षाबलों का वाहन इसकी जद में आ गया। IED ब्लास्ट होने से नौ जवान शहीद हो गए हैं। छह से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जवानों की टीम एक ऑपरेशन से लौट रही थी। हमले की जानकारी मिलते ही बस्तर आईजी सुंदरराज पी बीजापुर के लिए रवाना हुए। नक्सलियों ने ये हमला बीजापुर जिले के कुटरू-बेद्रे रोड पर उस वक्त किया, जब दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर की संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन करके वापस लौट रही थी। दोपहर दो बजकर 15 पर कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सुरक्षाबल के वाहन को उड़ा दिया।

IG बस्तर पी. सुंदरराज के मुताबिक, नक्सलियों ने बीजापुर में IED ब्लास्ट से सुरक्षाबलों के वाहन उड़ा दिया। इस हमले में दंतेवाड़ा के आठ DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ जवान शहीद हुए हैं। सुरक्षाबल दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे।

उन्होंने कहा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में तीन दिन से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसमें पॉच नक्सलियों के शव मिले और हमारा एक जवान शहीद हो गया। इसके बाद जब हमारी टीम वापस लौट रही थी तो बीजापुर के अंबेली इलाके में नक्सलियों ने एक IED लगाया था, जिसकी चपेट में हमारे सुरक्षाबलों का एक वाहन आ गया। इसमें आठ जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गया।

नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी

IED ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साव ने कहा, बीजापुर के कुटरू में नक्सलियों की ओर से किए गए आईईडी ब्लास्ट में आठ जवान और एक ड्राइवर के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। नक्सली हताश हैं और इसी के चलते ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

सरकार डरने या झुकने वाली नहीं

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बीजापुर IED ब्लास्ट पर कहा कि जब-जब नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं वो इस तरह की कायराना हरकत करते हैं। नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार जो कदम उठा रही है, उसे और तेज करेगी। सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है। इनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

जाया नहीं जाएगी जवानों की शहादत

छत्तीसगढ़ सरकार में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आईईडी ब्लास्ट को नक्सलियों की कायराना हरकत करार दिया है। अरुण साव ने कहा कि बीजापुर से नक्सलियों की कायराना हरकत की जानकारी आई है। ये नक्सलियों की कायराना हरकत है। जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी। बहुत जल्द छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More