द्विपक्षीय सहयोग की सकारात्मक समीक्षा जयशंकर का कतर दौरा

शाश्वत तिवारी

दोहा। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग की सकारात्मक समीक्षा की तथा हालिया क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा दोहा में प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अल थानी से मिलकर प्रसन्नता हुई। 2025 में यह मेरी पहली राजनयिक मुलाकात है। हमारे द्विपक्षीय सहयोग की उपयोगी समीक्षा हुई। साथ ही हाल के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर व्यापक चर्चा हुई।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा विदेश मंत्री की यात्रा से दोनों पक्षों को राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा।

जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर 30 दिसंबर को राजधानी दोहा पहुंचे थे और यह इस साल की उनकी पहली कूटनीतिक यात्रा एवं उच्च स्तरीय मुलाकात है। बीते एक साल में जयशंकर ने चार बार कतर का दौरा किया है और बीते छह महीने में वह तीसरी बार दोहा पहुंचे हैं। यह पश्चिमी एशिया और खाड़ी देशों से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खाड़ी के देश कच्चे तेल के सबसे बड़े निर्यातकों में शामिल है। ऐसे में किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकरार और क्षेत्रीय अस्थिरता की स्थिति में भारत के आपसी संबंध व्यापारिक रिश्तों की दृष्टि से अहम भूमिका निभा सकते हैं।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More