CM से मिलकर चहक उठे स्कूली बच्चे

  • CM ने बच्चों से मिलाया हाथ, दुलार के साथ दिया आशीर्वाद
  • सर्किट हाउस से सटे आंबेडकर पार्क में पिकनिक मनाने आए स्कूली बच्चों से मिले मुख्यमंत्री

गोरखपुर । अनुशासित शासन व्यवस्था के लिए देश-दुनिया में सुप्रसिद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व का एक खास पहलू है, बाल प्रेम। देश के भविष्य के बीच सीएम योगी, वर्तमान के अपने निजी व्यस्तता में भी समय निकाल ही लेते हैं। प्रोटोकॉल से इतर मुलाकात, प्यार-दुलार, आशीर्वाद के बीच बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी बातें करना उन्हें आत्मीय संतोष देता है। तभी तो कानून व्यवस्था को लेकर सख्त छवि वाले मुख्यमंत्री से मिलकर बच्चे चहक उठते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाल प्रेम और बच्चों के साथ परस्पर जुड़ाव की अनुभूति का एक दृश्य शनिवार दोपहर बाद गोरखपुर सर्किट हाउस परिसर में जीवंत हुआ। CM योगी आजीविका मिशन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर आए। इसे लेकर शनिवार को गोरखपुर सर्किट हाउस परिसर के हेलिपैड पर प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। इसी बीच जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर यहां लैंड हुआ, परिसर से सटे और एक बंद गेट से उस पार पड़ने वाले आंबेडकर पार्क में पिकनिक मनाने आए स्कूली बच्चों का उत्साह और उल्लास आसमान छूने लगा। हवा में लहराते सैकडों बच्चों के हाथ देख और बालकंठ से समवेत गुंजित अभिवादन की आवाज सुन CM योगी पहले से तय कार्यक्रम स्थल (योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह) जाने की बजाय मुस्कुराते हुए बच्चों के पास पहुंच गए।

फिर शुरू हुआ वही सिलसिला जो मुख्यमंत्री को अलहदा बनाती है। बाल प्रेम, बच्चों के लिए प्रोटोकॉल से बेपरवाह। आंबेडकर पार्क के बंद गेट के पास बच्चों को प्यार-दुलार, खूब पढ़ने का आशीष तो जमकर हंसी ठिठोली भी। अकस्मात इस आत्मीय मुलाकात-संवाद के बीच बंद गेट से कई बच्चों ने मुख्यमंत्री की तरफ हाथ बढ़ा दिया और सीएम योगी ने भी बिना पल गंवाए अभिभावक सरीखे होकर उनके हाथ थाम लिए।

Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More