झारखण्ड: वोटिंग से एक दिन पहले ED की बड़ी कार्रवाई

  • रोहिंग्या घुसपैठ को लेकर रांची समेत दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापामारी
  • कल ही विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड में होनी है वोटिंग, पाकुड़ में सर्वाधिक घुसपैठ की आशंका 

नया लुक ब्यूरो

रांची। झारखण्ड में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में प्रवर्तन निदेशालय ED की टीम राँची समेत कई ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार की सुबह झारखण्ड की राजधानी राँची सहित पाकुड़ और पश्चिम बंगाल में कुल 17 ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। राँची में ईडी की टीम ने बरियातू स्थित होटल स्काई लाइन,आश्वी डायग्नोसिस समेत छह ठिकाने पर छापामारी कर रही है।

गौरतलब है कि बीते 16 सितम्बर को ईडी ने झारखण्ड में बांग्लादेशी महिलाओं की तस्करी और संदिग्ध घुसपैठ के मामले की जांच के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।ईडी का आरोप है कि इसके जरिए ब्लैक मनी बनाई गई। ईडी ने इस सिलसिले में पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है। यह केस झारखण्ड पुलिस की ओर से जून में राँची के बरियातू पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी पर आधारित है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की थी, जो काम की तलाश में दलालों की मदद से बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ कर आई थी।

इसमें पांच से छह महिलाओं को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया था। इन महिलाओं को बरियातू इलाके में एक रिसॉर्ट से छापा मार कर गिरफ्तार किया गया था। प्राथमिकी में शिकायतकर्ता महिला के हवाले से कहा गया है कि उन्हें ब्यूटी सैलून में नौकरी दिलाने का वादा करके वेश्यावृत्ति के लिए बांग्लादेश से भारत लाया गया था।

FIR के अनुसार, बांग्लादेश की रहने वाली लगभग 21 साल की युवती को एक अन्य लड़की की मदद से कोलकाता लाया गया था। 31 मई की आधी रात को निजी एजेंटों की मिलीभगत से युवती को जंगल के रस्ते से अवैध रूप से बांग्लादेश सीमा पार कराई गई थी। इसके अलावा, मामला उन एजेंटों की मदद से बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ से संबंधित है जो घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं।

ED ने अनुसार, कई व्यक्ति अवैध घुसपैठ, फर्जी पहचान प्रमाण बनाने से संबंधित ग़ैर कानूनी गतिविधियों में शामिल हैं। ऐसे में बांग्लादेश से भारत में ऐसे व्यक्तियों की अवैध घुसपैठ और ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले एजेंटों के संबंध में जांच करना जरूरी है, जिनका उद्देश्य ब्लैक मनी बनाना और अन्य आपराधिक गतिविधियां करना है। इसके लिए एक व्यापक जांच जरूरी है। राँची के अलावा झारखण्ड के पाकुड में भी ईडी छापामारी कर रही है।

Delhi homeslider National

मालदा कांड सुनियोजित साजिश’, सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को कड़ी फटकार

न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे की घेरेबंदी पर सख्त टिप्पणी, केंद्रीय बलों की सुरक्षा के आदेश नई दिल्ली। भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे तक हुई घेरेबंदी को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को “पूर्व नियोजित, सुनियोजित और […]

Read More
homeslider National

संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार: 10 लाख हिंदू बेटियों का सौदागर?

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी बदला चोला रंजन कुमार सिंह हिंदू समाज के पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी जब उन्हें अपने ही रक्षकों का असली चेहरा दिखेगा। जिस आरएसएस (RSS) को हम हिंदुओं की ढाल समझते थे, उसके भीतर से जो खबरें निकलकर आ रही हैं, वे किसी भी सनातनी का खून खौला […]

Read More
homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More