भारत की वित्तीय सहायता से नेपाल में आनबुकहैरेनी भवन का उद्घाटन

 

काठमांडू। नेपाल के तनहुन में भारत सरकार की वित्तीय सहायता से निर्मित आनबुकहैरेनी ग्रामीण नगर पालिका परिसर की इमारत का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। ‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ के तहत तीन करोड़ नेपाली रुपये की सहायता से निर्मित इस इमारत का उद्धाटन काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव अविनाश कुमार सिंह ने नगरपालिका के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से किया।
भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा नेपाल-भारत विकास सहयोग के तहत तनहुन में 30.01 मिलियन नेपाली रुपये की सहायता से निर्मित इस परियोजना को एक उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) के रूप में लिया गया था और इसे जिला समन्वय समिति, तनहुन के माध्यम से क्रियान्वित किया गया।
बयान के अनुसार आनबुकहैरेनी परिसर में अन्य कई सुविधाओं के साथ दो मंजिला परिसर भवन है। इस अवसर पर जिला समन्वय समिति के प्रमुख शांति रमन वागले और आनबुकहैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष शुक्र चुमन ने अपने संबोधन में भारत की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में नेपाल को प्रदान की जा रही निरंतर सहायता के लिए भारत सरकार और भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया।
भारतीय दूतावास ने कहा आनबुकहैरेनी त्रिभुवन विश्वविद्यालय (टीयू) से संबद्ध एक समुदाय आधारित परिसर है। परिसर में बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज और बैचलर ऑफ एजुकेशन में स्नातक की पढ़ाई की सुविधा है, जहां कुल 300 स्टूडेंट्स में से 90 प्रतिशत छात्राएं हैं। यह व्यवस्था यहां के स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने में उपयोगी होगी और उनके सीखने के लिए बेहतर माहौल तैयार करेगी।
बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य से लेकर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में लगातार अपने पड़ोसी देश की मदद कर रहा है।

International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More