सोनौली बार्डर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ किया पैदल गश्त

 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली इन दिनों सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह से चाक-चौबंद है। आगामी दीपावली और धनतेरस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह ने आज कस्बा सोनौली का दौरा किया।

उनके साथ सोनौली कोतवाली प्रभारी अंकित कुमार सिंह, सोनौली चौकी प्रभारी अभय कुमार सिंह और पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा का जायजा लिया।

गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय आम जनमानस, संभ्रांत नागरिकों और व्यापारी समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया। विशेष रूप से स्वर्ण व्यवसायियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकें और किसी भी संभावित अपराध को रोका जा सके।

दीपावली और धनतेरस पर खरीदारी की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोनौली क्षेत्र में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है और पुलिस टीमें निरंतर निगरानी कर रही हैं।

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

नई दिल्ली में खेलों का महाकुंभ: 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप का भव्य आगाज़

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप 2025–26 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार मुख्य अतिथि के […]

Read More