ट्रेंट को ऊंचाईयों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा अब उत्तराधिकारी, जानें उनके बारे में…

नया लुक ब्यूरो

नई दिल्ली। नोएल टाटा टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन हैं। इसके अलावा, टाटा स्‍टील (Tata Steel) और टाइटन कंपनी के उपाध्‍यक्ष भी हैं। हालांकि ज्‍यादातर लोगों को टाटा ट्रस्‍ट के नए चेयरमैन या फिर रतन टाटा के उत्तराधिकारी नोएल टाटा के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है। तो आइए जानते हैं कि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा कौन हैं? कहां से इन्‍होंने पढ़ाई की है और इनके पास कुल कितनी संपत्ति है?

रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) को टाटा ट्रस्‍ट का नया चेयरमैन नियुक्‍त किया गया है। नोएल टाटा 67 साल के हैं और अब ये टाटा ट्रस्‍ट के तहत दो प्रमुख धर्मार्थ संस्‍थाओं सर रतनजी टाटा ट्रस्‍ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्‍ट के भी हेड होंगे। नोएल टाटा चेयरमैन चुने जाने से पहले भी इन ट्रस्‍टों में ट्रस्‍टी के तौर पर शामिल थे। हालांकि शुक्रवार को हुई मुंबई में एक बैठक के दौरान नोएल टाटा को सर्वसमत्ति से TATA Trusts का चेयरमैन नियुक्‍त कर दिया गया।

कौन हैं रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा

नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्‍नी सिमोना डुनोयर के बेटे हैं। यानी कि ये रिश्‍ते में रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएल टाटा टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन हैं। इसके अलावा, टाटा स्‍टील (Tata Steel) और टाइटन कंपनी के उपाध्‍यक्ष भी हैं।

ट्रेंट को ऊंचाईयों पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका

11 साल तक ट्रेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम करने के दौरान इन्‍होंने ट्रेंट को एक नया मुकाम दिया। 2010 और 2021 के बीच कंपनी के राजस्व को 500 मिलियन डॉलर से 3 बिलियन डॉलर से ज़्यादा तक बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ट्रेंट लिमिटेड कंपनी का साल 1998 में सिर्फ एक रिटेल स्टोर था, जो आज पूरे भारत में 700 से अधिक स्टोर्स हो चुका है।

यहां से की है पढ़ाई

नोएल टाटा का जन्म 1957 में नवल टाटा और सिमोन टाटा के घर हुआ था। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, नोएल टाटा ने यूके के ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है और उन्होंने फ्रांस में दुनिया के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में से एक INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम भी किया है।

इतनी संपत्ति के मालिक नोएल टाटा

नोएल टाटा के तीन बच्‍चे हैं- माया, नोविल और लीह। नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा 2016 में ट्रेंट में शामिल हुए और स्‍टार बाजार में प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं। 39 वर्षीय लीह टाटा को हाल ही में इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रांड का प्रभार संभाल रही हैं। वहीं 36 साल की माया टाटा डिजिटल सेक्‍टर में प्रमुख पद संभालती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएल टाटा की नेटवर्थ $1।5 अरब यानी करीब 12,455 करोड़ रुपये है।

Business

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक हफ्ते में ₹13,000 महंगी; सोना भी रिकॉर्ड तेजी पर

वैश्विक आर्थिक संकेतों और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। पिछले एक सप्ताह के दौरान चांदी की कीमतों में करीब ₹13,000 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सोने के भाव में भी ₹3,000 से ₹3,500 तक का इजाफा हुआ है। इस […]

Read More
Business

इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ेगा क्रेज: दिल्ली सरकार की नई नीति से लाखों की बचत संभव

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक नई रणनीति तैयार की है। EV पॉलिसी 2.0 के ड्राफ्ट के जरिए सरकार का मकसद न सिर्फ प्रदूषण को कम करना है, बल्कि आम लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना भी आसान बनाना है। यह नीति अगले तीन वर्षों के लिए बनाई गई […]

Read More
Business

खेती की जमीन बेचने पर टैक्स लगेगा या नहीं? जानिए पूरा नियम आसान भाषा में

अगर आप अपनी खेती की जमीन बेचने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहला सवाल जो आपके मन में आता है वह यह होता है कि क्या इस पर टैक्स देना पड़ेगा? कई लोग सही जानकारी के अभाव में गलत फैसले ले लेते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप पहले आयकर के नियमों को अच्छी […]

Read More